देश-विदेश

नौसेना प्रमुख का पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम का दौरा

नईदिल्ली। नौसेना प्रमुख सीएनए एडमिरल आर हरि कुमार और नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन(एनडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष कला हरि कुमार ने  21-23 मार्च 24 को पूर्वी नौसेना कमान विशाखापत्तनम की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण यात्रा की। 

 

एडमिरल आर हरि कुमार अपनी इस पूरी यात्रा के दौरान पूर्वी नौसेना कमानविशाखापत्तनम में विभिन्न गतिविधियों में संलग्न रहे। इन आयोजनों में सीएनएस डे ऐट सी भी शामिल थाजहां उन्होंने पूर्वी नौसेना कमान के जहाजों और विमानों के अधिकारियों और नाविकों के साथ बातचीत करते हुए समुद्र में नौसेना के अभियानों की समीक्षा की। इसके अलावाअपनी विदाई यात्रा के अंतर्गत सीएनएस ने जमीनी स्तर की चुनौतियों/मुद्दों को समझने के लिए समुद्रिका ऑडिटोरियम में एक अनूठे कार्यक्रम "कनेक्ट विद सीएनएसके माध्यम से नौसेना अधिकारियों और ईएनसी के नाविकों के साथखुले दिल सेस्वतंत्र और बेबाक चर्चा की।  इससे पहलेसीएनएस ने 21 मार्च 24 को मेघाद्रि ऑडिटोरियमनेवल डॉकयार्ड में रक्षा असैन्य कर्मियों के साथ भी बातचीत की।

 

अपनी इस यात्रा के दौरान सीएनएस ने 21 मार्च2024 को नौशक्ति नगरविशाखापत्तनम में रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससीकर्मियों के लिए निर्मित 'वीरमनामक 492-पुरुष आवास ब्लॉक का उद्घाटन किया। सीएनएस ने मध्य अरब सागर में समुद्री डकैती रोधी अभियानों के सफल संचालन11 सोमाली समुद्री लुटेरों  को पकड़ने और अगवा किए गए मछली पकड़ने वाले पोतों ईमान और अल नईमी से 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाने के लिए आईएनएस सुमित्रा को 'ऑन द स्पॉटयूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। जहाज द्वारा अपनी महत्वपूर्ण फायर पॉवरस्वदेशी एएलएच हेलीकॉप्टर और भारतीय नौसेना की विशेष ऑप्स टीम का उपयोग करते हुए त्वरित कार्रवाइयां की गई। 

 

 

----------