IRCTC ने पेश किया पुरी टूर पैकेज....17 अप्रैल से होगा शुरू
डेस्क। IRCTC ने टूरिस्टों के लिए पुरी टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज का नाम डिवाइन पुरी टूर पैकेज है। दरअसल, IRCTC टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के टूर पैकेज पेश करता रहता है। इन टूर पैकेजों में टूरिस्ट सस्ते और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं। खास बात यह है कि, आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों में टूरिस्टों के खाने और रहने की व्यवस्था फ्री होती है।
अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 42,200 रुपये और दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 32,500 रुपये देना होगा। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको इस टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति किराया 31,000 रुपये देना होगा। बेड के साथ 5 से 11 साल के बच्चों के साथ टूर पैकेज का किराया 28,000 रुपये देना होगा। वहीं, बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 20,300 रुपये देना होगा। अन्य टूर पैकेजों की तरह ही इस टूर पैकेज में यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था IRCTC करेगा।