पश्चिम बंगाल में NIA की टीम पर हमला, दो अधिकारी घायल
डेस्क। पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर के भूपति नगर में केंद्रीय एजेंसी NIA की टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया और एनआईए के वाहनों में तोड़फोड़ की है। इस हमले में दो अधिकारी घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम शनिवार सुबह यहां तृणमूल कांग्रेस के नए नेता के घर पर वर्ष 2022 में हुए बम धमाकों की जांच के लिए पहुंची थी।
एनआईए के अधिकारियों ने दावा किया है कि, 2 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। NIA के अधिकारी इस इलाके में हुए एक विस्फोट में मामले में जांच कर रहे हैं और यहां के दो लोगों को हिरासत में लेकर जा रही थी, उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने रिहाई की मांग करते हुए NIA की गाड़ी को घेर लिया। ग्रामीणों ने कार पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। अचानक हुए इस हमले में एनआईए के दो अधिकारी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।