देश-विदेश

वैज्ञानिक पीटर हिग्स का निधन....नोबेल पुरस्कार विजेता

डेस्क | नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें गॉड पार्टिकल की विशेष खोज के लिए जाना जाता है |  उन्होंने यह समझाने में मदद की थी कि बिग बैंग के बाद कैसे सृष्टि की रचना  हुई। हिग्स-बोसोन सिद्धांत के लिए उन्हें संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार भी मिला था। स्कॉटिश विश्वविद्यालय ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि सोमवार 8 अप्रैल को एक छोटी सी बीमारी के कारण घर पर उनका निधन हो गया। हिग्स ने लगभग 50 साल प्रोफेसर स्कॉटिश विश्वविद्यालय में काम कर चुके हैं। 

स्कॉटिश विश्वविद्यालय ने आगे कहा कि वे एक महान शिक्षक थे। वे युवा वैज्ञानिकों की पीढ़ियों को प्रेरित करने का काम करते हैं। उनके परिवार का अनुरोध है कि मीडिया और जनता उनकी निजता का सम्मान करे। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के कुलपति पीटर मैथिसन ने कहा कि हिग्स एक असाधारण व्यक्ति थे। वे सचमुच प्रतिभाशाली व दृष्टिकर्ता वैज्ञानिक थे। उनकी दृष्टि और कल्पना ने हमें दुनिया के बारे में जानने व हमारे ज्ञान को समृद्ध बनाया है। उनके कार्यों से हजारों वैज्ञानिक आज भी प्रेरित होते हैं। आने वाली पीढ़ियां उनकी विरासत को भी आगे बढ़ाती रहेंगी यही आशा है।

बिग बैंग के बाद जब ब्रह्मांड धीरे-धीरे ठंडा होने लगातो उस दौर में अचानक हिग्स फील्ड अस्तित्व में आ गई। मानो प्रकृति ने किसी बड़े मैकेनिज्म के एक लीवर को खींच दिया हो, जिसके चलते हिग्स फील्ड हमारे ब्रम्हांड में काम करने लगा। हिग्स फील्ड आने के बाद भार रहित (Mass Less) यानी प्रकाश की गति से चलने वाले कुछ कण इस फील्ड से इंटरैक्ट करने लगे। इस इंटरेक्शन के कारण उनमें भार (Mass) आने लगा। वहीं फोटोन जैसे कुछ कण अभी भी हिग्स फील्ड के साथ इंटरैक्ट नहीं कर रहे थे। वे अभी भी ऊर्जा के बंडल ही थे।

हिग्स फील्ड के साथ इंटरेक्शन से बड़े पैमाने पर ब्रह्मांड में पदार्थ (Matter) बनने की गति तेज होने लगी। बाद में आगे चलकर इन्हीं पदार्थों से ग्रहों, तारों, निहारिकाएं आदि का निर्माण हुआ। अगर उस समय हिग्स फील्ड अस्तित्व में न आई होती, तो इस जगत में किसी कण (Particles) में भार (Mass) नहीं होता। भार न होने पर वे सभी लाइट की स्पीड पर गति कर रहे होते। ऐसे में न पदार्थ का बनते और न ही तारे या आकाशगंगाएं बनी होती। ऐसा कहें कि आज हमारे होनेे के पीछ हिग्स फील्ड का बहुत बड़ा हाथ है।

----------