देश-विदेश

बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित...कार्यकर्ता आमने सामने

डेस्क | दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज से हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को परिणाम घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, 'लोग बूथ तक न जा पाएं, इसका प्रयास TMC कर रही है। TMC की आंखों में हारने का डर साफ दिख रहा है | लोग TMC के गुंडो का विरोध करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लोग निश्चित रूप से हिंसा का जवाब अपने वोट के माध्यम से देंगे।'

मणिपुर के एक मतदान केंद्र में हथियारबंद लोगों के घुसने की खबर आ रही है। मणिपुर के इंफाल ईस्ट में स्थित खोंगमान मतदान केंद्र यह घटना बताई जा रहे है | 

मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय धीमर टोला में नवविवाहित दुल्हन ने शादी के जोड़े में वोट डाला।

पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिहाज से संवेदनशील कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प के साथ ही, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तीन संसदीय सीटों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई है | टीएमसी और भाजपा के सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों ने मतदान के पहले कुछ घंटों में चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने और चुनाव एजेंटों पर हमलों संबंधी क्रमश: 80 तथा 39 शिकायतें दर्ज करायी हैं। ज्यादातर शिकायतें कूचबिहार और अलीपुरद्वार निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज करायी गयी हैं। अधिकारियों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कूचबिहार में 33.68 प्रतिशत मतदान हो चूका था | जबकि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में क्रमश: 35.20 और 31.94 प्रतिशत मतदान हुआ है |

 
----------