नामांकन के पहले पीएम मोदी ने की मां गंगा की पूजा.. कहा- मां के निधन के बाद गंगा ही मेरी मां
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन भरा। नामांकन से पहले पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पहुंचे थे। घाट पर गंगा सप्तमी के शुभ मुहूर्त में पूजन भी किया। मां गंगा की आरती करते हुए पीएम भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मां के निधन के बाद मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। उन्होंने कहा कि मेरी मां हमेशा कहा करती थी कि काम करो बुद्धि से जीवन जियो शुद्धि से। इसके बाद काशी के कोतवाल काल भैरव के मंदिर जाकर भी पूजा अर्चना की इसके बाद उन्होंने कलेक्टरेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
काशी के मेरे परिवारजनों ने रोड शो में जो स्नेह और आशीर्वाद बरसाया, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है। pic.twitter.com/dKxsmzX7N4
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर बने। 400 पार वाले पंच लाइन पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पार्टी को कोई नारा नहीं है, यह जनता का संकल्प है। जनता इस बार हमें 400 पार देखना चाहती है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज वाराणसी संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। pic.twitter.com/VkRWRpKT6M
— Sambit Patra (Modi Ka Parivar) (@sambitswaraj) May 14, 2024