देश-विदेश

ईरान के राष्ट्रपति डॉ सैयद इब्राहिम रईसी के निधन पर 21 मई को एक दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली | इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ सैयद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री महामहिम होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया है। दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान स्वरूप भारत सरकार ने पूरे देश में 21 मई 2024 (मंगलवार) को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

राजकीय शोक के दिन देश भर में उन सभी भवनों पर, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन की गतिविधि आयोजित नहीं होगी।

ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में रविवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था | हादसे के समय हेलीकॉप्टर में रईसी के साथ ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन, बॉडीगार्ड और सुरक्षा प्रमुख भी सवार थे | सभी पड़ोसी देश अजरबैजान में एक बांध का उद्घाटन करने के बाद हेलीकॉप्टर से तबरेज शहर जा रहे थे | ईरान और अजरबैजान की सीमा पर पहाड़ी क्षेत्र में घना कोहरा होने के कारण वर्जेकान के आसपास हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था |  

----------