देश-विदेश

आप 50% डिस्‍काउंट पर वियतनाम की यात्रा कर सकते है, विदेशी एयरलाइन ने दिया भारतीयों को विशेष छूट

डेस्क | आप अगर विदेश घूमने जाना चाहते हैं, सोचते हो कि सस्ते में विदेश यात्रा हो जाए तो इस समय आपके पास एक सुनहरा मौका है। इस समय भारतीय सैलानियों के लिए वियतनाम टॉप फॉरेन डेस्टिनेशन बन कर उभरा है।

वहां घूमने वाले भारतीयों की संख्या में बहुत बढ़ोतरी हुई है। आप भी यदि वियतनाम घूमना चाहते हैं तो आपको आधी कीमत में हवाई जहाज का टिकट पाने का मौका मिल सकता है।

वियतनाम की बजट एयरलाइन वियतजेट ने भारतीयों के लिए एक विशेष प्रोमोशन प्रोग्राम की घोषणा की है। इसमें भारत और वियतनाम के बीच सभी शहरों की फ्लाइट्स पर सभी क्लासेज में 50 % का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट की शुरुआत आज से हो गई है। इसका लाभ एक सप्ताह तक ले सकते हैं।

भारत और वियतनाम के बीच उड़ने वाली फ्लाइ्टस के लिए ये ऑफर दिया गया है।

विएतजेट की फ्लाइट्स में सभी क्लास- बिजनेस, स्काईबॉस, डीलक्स और इकोनॉमिक क्लास के लिए ये ऑफर वैलिड है।

इसमें प्लेन टिकट 50 % के शानदार डिस्काउंट पर दिए जा रहे हैं। ऑफर 20 मई 2024 से 27 मई 2024 के दौरान ही वैध है।

इन सस्ते टिकटों के जरिए 20 मई से 30 सितंबर 2024 के दौरान ही हवाई सफर किया जा सकता है।

वियतजेट की तरफ से यहां जारी एक बयान के मुताबिक उन्होंने भारतीयों के लिए एक हफ्ते के लिये खास प्रमोशन की घोषणा की है। इसमें यात्रियों को भारत और वियतनाम के बीच बिजनेस, स्‍कायबॉस, डीलक्‍स और इको- इन सभी क्‍लासेस पर 50% का बेमिसाल डिस्‍काउंट मिलेगा।

इस ऑफर में टैक्स और शुल्क शामिल नहीं है। यह ऑफर 20 मई से 27 मई, 2024 तक के लिये वैध है। इन तारीखों के बीच ग्राहकों को 20 मई से 30 सितंबर, 2024 तक की तारीखों के लिए टिकट बुक कराना होगा।

इसके अलावा, ग्राहक 25 मई, 2024 तक International luxury brands की ऑनलाइन ड्यूटी-फ्री चीजों पर 50% डिस्‍काउंट का आनंद उठा सकते हैं। ग्राहक इन दोनों प्रमोशन का फायदा www. vietjetair.com या वियतजेट एयर मोबाइल App पर जाकर ले सकते हैं।

विएतजेट की भारत के 7 शहरों से ले सकते हैं फ्लाइट अहमदाबाद, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई, नई दिल्ली, तिरुचिरापल्ली से आप वियतनाम के 19 डेस्टिनेशन्स के लिए फ्लाइट ले सकते हैं।

----------