महाराष्ट्र के डोंबिवली में बॉयलर फटने से चार की मौत, 30 से ज्यादा घायल,
डेस्क। महाराष्ट्र के डोंबिवली में बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के घायल हुए। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। वहीं आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दो किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक सुनाई दी। राहत और बचाव कार्य जारी है। डोंबिवली केमिकल कंपनी में ब्लास्ट की वजह से आसपास की बिल्डिंगों के शीशे टूट गए हैं।
डोंबिवली आग की घटना पर महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया है, उन्होंने कहा कि- डोंबिवली एमआईडीसी में अमुदान केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है। 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और अधिक एम्बुलेंस तैयार रखी गई है। मैंने कलेक्टर से चर्चा की है और वह भी 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच रहे हैं, एनडीआरएफ, टीडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है।
#WATCH | Maharashtra: Fire breaks out due to a boiler explosion in a factory located in the MIDC area in Dombivli. More than four fire tenders rushed to the site.
— ANI (@ANI) May 23, 2024
Details awaited. pic.twitter.com/gsv1GCgljR