देश-विदेश

अर्धसैनिक बलों के जवान अलग-अलग क्षेत्रों में 19 जून तक तैनात रहेंगे, मतगणना परिणाम के उपरांत हिंसा की आशंका

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद हिंसा होने की आशंका जताई जा रही हैं। विपक्षी दलों के बयानों के आधार पर आशंका है कि यदि अंतिम चुनाव परिणाम विपक्ष के विपरीत आती है तो विपक्षी दल सड़कों पर उतरकर हंगामा कर सकते हैं।

इस दौरान विपक्षी दल द्वारा पहले ईवीएम में गड़बड़ी और फिर जिलाधिकारियों के माध्यम से चुनाव परिणाम प्रभावित कराने की योजना बनाने की आशंका जताई गई। साथ ही उनके समर्थक भी अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव परिणामों के तहत विपक्ष की इन बयानबाजियों के बीच हर स्तर पर सुरक्षा बढ़ाने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा केंद्रों पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी है। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर जवान आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे है | 

ऐसी तरह उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी ने भी मतगणना के बाद हिंसा होने की आशंका जताई है। सभी मतगणना केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किये गए हैं। किसी हिंसा की आशंका को समाप्त करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से असामाजिक तत्त्वों को एहतियातन ही हिरासत में ले लिया गया है। 

पश्चिम बंगाल अपनी चुनावी हिंसा को लेकर पहले ही कुख्यात रहा है। आशंका है कि इस बार भी पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा चुनावी हिंसा देखने को मिल सकती है। जिसके लिए चुनाव आयोग ने मतगणना के समाप्त होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में आगामी 15 दिनों तक के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दे दिये गए हैं। साथ ही राज्य में अर्धसैनिक बलों के जवान अलग-अलग क्षेत्रों में 19 जून तक तैनात रहेंगे।

 

----------