सकल जैन समाज का सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
2023-03-23 12:25 PM
307
रायपुर। श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट (बड़ा मंदिर) मालवीय रोड, द्वारा 22 मार्च को सुबह 11 बजे वृंदावन हॉल सिविल लाइंस, रायपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नरेंद्र जी गुरुकृपा एवं अध्यक्षता संजय नायक ने किया। विशिष्ट अतिथि अभय भंसाली रहे। विगत दिनों व्यक्तिगत या संस्थागत रूप से जिन धर्म की प्रभावना के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंगलाचरण श्री महावीर ज्ञान विद्या समूह की महिला सदस्य आराधना नायक,अलका जैन , दीप्ति जैन , ममता जैन, रश्मि जैन ने किया कार्यकारणी के पदाधिकारी श्रेयश जैन, विजय जैन, हर्षिल जैन, अजीत जैन आदि द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की भूमिका और उद्देश्य के बारे में राजीव जैन इंजीनियर ने बताया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजेश रज्जन जैन ने सकल जैन समाज की उपस्थिति में वर्ष में एक बार वार्षिक उत्सव दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी लोगों ने सहमति जताई।

सम्मान समारोह के क्रम में श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायत एवं आचार्य श्री विशुद्धसागर चातुर्मास समिति फाफाडीह, श्री चंद्रप्रभु जिनालय सेवा समिति चूड़ी लाइन, श्री वासुपूज्य जिनालय सेवा समिति डीडी नगर, श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट सदर बाजार, दादाबाड़ी जिनालय अंजन शलाका महामहोत्सव समिति, श्री नरेंद्र जी जैन गुरु कृपा, श्री विनोद जी जैन बड़जात्या और श्री राजेश रज्जन जैन का सम्मान किया गया।
तत्पश्चात् सभी लोगों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था भी रखी गई थी। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर समस्त कार्यकारिणी की ओर लोकेश जैन द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया, कार्यक्रम का संचालन राजेश रज्जन जैन ने किया।
सम्मान के इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, हीरालाल शाह , पंचायत ट्रस्ट के ट्रस्टी अजय जैनसन, भरत जैन, फाफाडीह समाज से सतीश पाटनी, राकेश कन्नू बाकलीवाल, अनिल काला आदि, श्री ऋषभ देव मंदिर ट्रस्ट के तिलोक, अभय भंसाली, उज्ज्वल झाबक, महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अध्यक्ष मनोज कोठरी ,महासचिव सुशील कोचर, राडा के अध्यक्ष विवेक गर्ग जैन, शंकर नगर समाज के अध्यक्ष मनीष जैन, सचिव अमित गोयल, टैगोर नगर समाज के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, पद्मप्रभ जिनालय से सुजीत जैन, विवेक जैन डीडी नगर से अध्यक्ष यशवंत जैन,नरेश जैन, राजेश जैन , अमृतलाल, चंद्रकांत, पूर्व अध्यक्ष नवीन मोदी, दिलीप जैन , संजय जैन सतना ,संजय जैन महोबा बाजार, महिला मंडल संरक्षिका अरुणा जैन, रेखा जैन, अध्यक्ष संध्या जैन, श्रद्धा जैन, लवली जैन,कविता मोदी, दीपाली जैन, मोना जैन ,रेखा जैन, जया जैन, अमिता संघी , चांदनी जैन, मोना विनायका आदि समाज के सभी वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।