आपको भी चाहिए बेरोजगारी भत्ता तो आनलाइन करें आवेदन, सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा
2023-03-23 06:07 PM
297
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश से युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 मार्च को बजट सत्र में बेरोजगारी भत्ता लेकर आये थे। इसके तहत प्रदेश के 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार बेरोजगारों को एक अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता देगी। राज्य सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है।

प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने इसे लेकर प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। शुक्ला ने सभी कलेक्टरों को भेजे पत्र में आवेदन, सत्यापन और भुगतान को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पत्र के मुताबिक बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन ही युवाओं को करना होगा। आवेदन का सत्यापन भी ऑनलाइन होगा। राज्य सरकार बेरोजगारी भत्ता के लिए एक वेबपोर्टल तैयार कर रही है। जिसमें युवाओं को आवेदन करना होगा।

पोर्टल का उपयोग कैसे किया जाएगा, आवेदन कैसे भरा जायेगा, इसे लेकर ट्रेनिंग अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी। आनलाइन आवेदन के बाद युवाओं को भौतिक सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा। जिसमें वार्ड, शहर और ग्रामीण स्तर पर क्लस्टर बनाया जायेगा। क्लस्टर में ज्यादा भीड़ युवाओं की ना आये, उसे लेकर व्यवस्था के निर्देश कलेक्टर को दिये गये हैं।

अगर आवदेन का सत्यापन हो जाता है, तो भत्ता की स्वीकृति जनपद पंचायत सीईओ व नगर निगम कमिश्रर की तरफ से दी जायेगी। बेरोजगारी भत्ता आवेदक के सीधे खाते में DBT के माध्यम से आयेंगे।
