थर्मोकाल की शीट को पकड़कर तालाब में तैरने उतरे बच्चे, डूबने से दो की मौत
2023-03-25 04:17 PM
227
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तालाब में नहाने के लए गए चार बच्चों में से दो बच्चे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि थर्मोकाल की शीट को पकड़कर बच्चे तालाब में तैरने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान दो बच्चे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ करी टीम ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है। वहीं एक अन्य बच्चे की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह माना बस्ती के कुछ बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान बच्चे तालाब के किनारे पड़ी थर्मोकाल शीट को पकड़कर तैरने का प्रयास कर रहे थे। तभी बच्चे शीट के साथ तालाब की गहराई में चले गए। गहराई में जाने के कारण दो बच्चे पानी में डूब गए। दोनों बच्चों को पानी में डूबता देख बाकी बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर आसपास के लोग जमा होने लगे। घटना की सूचना माना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी।
घटना स्थल पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने शवों की तलाश शुरू की। कुछ देर मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।वहीं दूसरे बच्चे की तलाश जारी है।