सूरत कोर्ट पहुंच राहुल दायर करेंगे सजा के खिलाफ याचिका, सीएम भूपेश भी होंगे साथ
2023-04-03 10:15 AM
256
रायपुर। राहुल गांधी आज सूरत पहुंच मोदी सरनेम मानहानि केस में हुई सजा के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। सूरत के सेशन कोर्ट में राहुल गांधी याचिका दाखिल करेंगे। उनकी बहन प्रियंका वाड्रा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी साथ रहेंगे।
बता दें सूरत की लोवर कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल गांधी को मोदी सरनेम वाले सभी को चोर कहने पर दोषी करार दिया था। राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 2019 में सभा के दौरान यह ठिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।
गुजरात भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी बयान को मोदी समाज के लिए अपमानजक बताते हुए मानहानि का मुदकमा दायर किया था। इस मामले में राहुल गांधी को सजा मिलने की वजह से वायनाड से लोकसभा की उनकी सदस्यता रद कर दी गई।