रायपुर

CG NEWS : पीएम मोदी से होनी थी भाजपा विधायकों की मुलाकात... 5 अप्रैल की तय थी तारीख... फिलहाल के लिए स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा था। जिस पर 5 अप्रैल की तारीख मुलाकात के लिए तय हुई थी। इस मुलाकात के लिए प्रदेश के सभी विधायक नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल की अगुवाई में दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का भी नाम शामिल था। लेकिन फिलहाल यह मुलाकात नहीं हो पाएगी। 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव इसी साल होना है। जिसके लिए अब अधिकतम 6 माह का समय ही शेष रह गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं में समय की कमी को देखते हुए अब व्यग्रता बढ़ती जा रही है, लिहाजा नई रणनीतिक विचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात का समय विधायकों ने मांगा था। इस पर पीएम मोदी ने 5 अप्रैल का समय निर्धारित किया था। लेकिन अब बुधवार के तय मुलाकात को टाल दिया गया है। इस संबंध में पीएमओ ने नेता प्रतिपक्ष चंदेल को फोन पर सूचना दे दी है। 

 

क्या है वजह
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के विधायकों से मुलाकात को क्यों टाल दिया है..? इस पर पीएमओ ने नेता प्रतिपक्ष को जो वजह बताई है, उसके मुताबिक प्रधानमंत्री की व्यस्तता को कारण बताया गया है। मुलाकात टलने के बाद जाहिर तौर पर भाजपा विधायकों को निराश होना पड़ा है, वहीं इस बात को लेकर अब सत्तापक्ष को एक बार फिर भाजपा पर कटाक्ष करने का मौका मिल गया है।