आईपीएल मैच के दौरान सट्टा संचालित करते आधा दर्जन से अधिक सटोरिये गिरफ्तार
2023-04-08 12:55 PM
349
रायपुर। आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा धरपकड़ कार्रवाई की गई। पुलिस ने तेलीबांधा के गली नं. 7 स्थित एक मकान से सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के कब्जे से 15 नग मोबाईल फोन, 1 नग लेपटॉप, 13 नग अलग-अलग बैंक का एटीएम कार्ड, नगदी 5500/- रुपये, 1 वाईफाई एवं करोड़ों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जब्त किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश पर सटोरियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी तारतम्य में 7 अप्रैल को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तेलीबांधा के गली नं. 7 स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति आईपीएल मैचों में सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्यवाही की गई। कार्रवाई में मकान के अंदर कमरे में 8 व्यक्ति उपस्थित थे, जिनसे पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम सूरज नागदेव, शेख नईम, कृष्णा पोपतानी, राहुल होलानी, लोकेश मेश्राम, वीरेन्द्र कुमार सारथी, अमित भट्ट एवं सूरज मिश्रा बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आईपीएल के बीते मैचों में लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालन करने के साथ ही आज दिनांक 7 अप्रैल को होने वाले मैच के दौरान सट्टा संचालन करने की तैयारी कर रहे थे।
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने सूरज नागदेव (22) निवासी सेंट जोसेफ कालोनी अमलीडीह, शेख नईम उल इस्लाम (27) निवासी बोरिया कला हाउसिंग बोर्ड, कृष्णा पोपतानी (21) निवासी गायत्री विहार महावीर नगर, राहुल होलानी (24) गली नं. 7 तेलीबांधा, लोकेश मेश्राम (23) साल निवासी शंकर नगर दुर्ग थाना मोहननगर दुर्ग, विरेन्द्र कुमार सारथी (26) निवासी बरगांव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चाम्पा, अमित भट्ट (18) निवासी चरपोखरी थाना चरपोखरी जिला आरा बिहार, सूरज मिश्रा (22) निवासी गोपाल पुर थाना केराकत जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।