चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू, महादेव घाट की सफाई का काम पूरा
2025-10-26 10:10 AM
70
रायपुर। चार दिवसीय छठ महापर्व कल शनिवार अक्टूबर 25 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति के सदस्य और रायपुर नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा खारुन नदी, महादेव घाट की सफाई की जा रही है । आज में महादेव घाट की सफाई की गई और घाट का सौदर्यीकरण का काम किया गया । उन्होंने बताया कि छठ पूजा छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, कोरबा, बस्तर एवं अन्य शहरों में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। रायपुर में छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों जैसे खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे इस वर्ष भी छठ पूजा धूम-धाम से मनाया जायेगा । महापौर मीनल चौबे के द्वारा आज महादेव घाट का निरक्षण किया गया ।
उन्होंने बताया है कि चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार, अक्टूबर 25 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। इस वर्ष अक्टूबर 25 से अक्टूबर 28 तक पूरे भारत सहित पूरे विश्व में छठ महापर्व हर्षोल्लास एवं परम्परा के साथ मनाया जायेगा । छठ महापर्व उत्तर भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो इस वर्ष अक्टूबर 25 से प्रारम्भ होगी और अक्टूबर 28 को समाप्त होगी। खरना अक्टूबर 26 को होगा । संध्या अर्घ्य अक्टूबर 27 को होगा और उषा अर्घ्य अक्टूबर 28 को होगा ।
एक सांस्कृतिक कार्यक्रम 27 अक्टूबर को संध्या में महादेव घाट पर आयोजित किया जायेगा । अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका स्वाती मिश्रा (मुंबई) के द्वारा 27 अक्टूबर को संध्या में महादेव घाट पर छठ गीतों के प्रस्तुति दी जाएगी। लोकधारा के मशहूर कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी । सोनाली एवं तरुण चोपड़ा टीम, प्रयागराज के द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी । कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति 27 अक्टूबर को संध्या 4 बजे से शुरू होगी । महादेव घाट पर 27 अक्टूबर को संध्या में महाआरती का आयोजन किया जायेगा । नवा रायपुर अटल नगर में झांझ तालाब के किनारे भी भव्यता के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जायेगा । समिति जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से शहर के खारुन नदी के महादेव घाट सहित सभी घाटों कि सफाई किया जा रहा है ।