रायपुर

कांग्रेस नेता ने सरकार के खिलाफ शुरू किया अनशन... सिंहदेव का सामने आया बड़ा बयान... कांग्रेस में मची खलबली

कांग्रेस में इन दिनों लगातार उठापठक चल रही है। राजस्थान में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जहां अपनी ही पार्टी की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, तो छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उनके इस कदम को पार्टी विरोधी मानने से इंकार करते हुए, पायलट का समर्थन किया है। 

मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ जब कदम उठाया, तो वहां सरकार ही गिर गई और अब विपक्ष में बैठी हुई है। राजस्थान में गहलोत सरकार के विरोध में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कई बार सामने आ चुके हैं और विवाद लगातार चल ही रहा है, इस बीच आज उनका गहलोत सरकार के खिलाफ अनशन राजनीति में बड़ा संदेश देने वाला है। 
 
इधर छत्तीसगढ़ के दिग्गज मंत्री टीएस सिंहदेव का सचिन पायलट के पक्ष में खुलकर समर्थन भी कई राजनीतिक पर्याय के साथ सामने आ रहा है। हालांकि मंत्री सिंहदेव ने अपने बयान में यह कहा कि सचिन पायलट का यह कदम पार्टी के हक में क्योंकि आने वाले चुनाव में जनता सवाल करेगी, तो जवाब के तौर पर कुछ नहीं होगा। ऐसे में जरूरी है कि सरकार को जगाया जाए और यह किसी तरह से पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं है। 
 

मंत्री सिंहदेव ने कहा कि सचिन पायलट ने कोई लक्ष्मण रेखा पार की ऐसा मुझे नहीं लगता है। यह पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं है। सचिन पायलट को लगता होगा कि चुनाव के समय उन्हें मतदाता को जवाब देना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वसुंधरा राजे की सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है और वे इसकी जांच कराएंगे लेकिन उन्होंने नहीं कराई। अब आप जनता के पास जाएंगे तो जनता आपसे जवाब मांगेगी। कहेगी हम आपको वोट क्यों दें, आपने जो कहा था अपनी बात पूरी नहीं की। सिंहदेव ने कहा मैं इसे सरकार के खिलाफ आंदोलन नहीं मानता हूं। वसुंधरा राजे की सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के तौर पर देख रहा हूं।