जगद्गुरू रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज का समस्या मार्गदर्शन समारोह 8 नवंबर को
रायपुर। रामानंद संप्रदाय उप पीठ छत्तीसगढ़ और भक्त सेवा मंडल छत्तीसगढ़ की ओर से जगद्गुरू रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज का समस्या मार्गदर्शन समारोह 8 नवंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित किया गया है। मार्गदर्शन समारोह का आयोजन दही हांडी मैदान श्रीनगर गुढ़ियारी में सुबह 9 बजे से आयोजित है। जिसमें लोगों की समस्याओं का समाधान और उचित मार्गदर्शन जगद्गुरू रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि जगद्गुरू रामानंदाचार्य दक्षिण भारत पीठ, नाणीजधाम महाराष्ट्र का समस्या मार्गदर्शन समारोह राजधानी में संपन्न होने जा रहा है। तुम जियो और दूसरो को जीने दो के मूलमंत्र का आत्मसात किया संस्थान द्वारा कई सामाजिक कार्य किए जा रहे है। जैसे मरणोपरांत देहदान, अव्यय दान, रक्तदान, नेत्रदान। समस्या मार्गदर्शन के लिए उसी दिन सुबह 7 से 8 बजे के बीच समारोह स्थल पर पर्ची वितरित की जाएगी। आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक और मानसिक समस्या से जूझ रहे लोग शिविर में शामिल होकर अपनी समस्या के लिए जगद्गुरू रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।