अधिकार और कर्तव्य के बीच संतुलन हो- डॉ सुरेंद्र कुमार
2025-11-26 08:34 PM
27
डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन संविधान दिवस मनाया गया।इस अवसर विषय विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र कुमार,एसोसिएट प्रोफेसर,सेंट्रल यूनिवर्सिटी साऊथ बिहार,गया ने अपने उद्बोधन कहां कि अधिकार और कर्तव्य के बीच संतुलन होना चाहिए।अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं—वे एक-दूसरे से अविभाज्य रूप से जुड़े हुए हैं। जहाँ अधिकार हमें कुछ करने या पाने की स्वतंत्रता और दावेदारी देते हैं,वहीं कर्तव्य हमें दूसरों और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियाँ याद दिलाते हैं।आप अपने अधिकारों का तभी ठीक से उपभोग कर सकते हैं जब दूसरे लोग अपने कर्तव्यों का पालन करें।केवल अधिकारों पर जोर देने से स्वार्थ और अराजकता जन्म लेती है।केवल कर्तव्यों पर जोर देने से तानाशाही और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन होता है। संतुलन एक सामंजस्यपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करता है।यह संतुलन सुनिश्चित करता है कि समाज में हर किसी को न केवल अपनी उन्नति का मौका मिले, बल्कि वे दूसरों की उन्नति में भी योगदान दें।वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विनोद कुमार जोशी ने संविधान की प्रस्तावना का शपथ दिलाई तथा भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं को बताते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे अनूठा और विस्तृत संविधान बनाती हैं।यह विभिन्न देशों के सर्वश्रेष्ठ संवैधानिक प्रावधानों को भारतीय आवश्यकताओं के अनुसार ढालकर बनाया गया एक व्यापक दस्तावेज़ है।विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा शर्मा ने बताया कि संविधान को न्यायपालिका का संरक्षक माना जाता है क्योंकि न्यायपालिका,विशेष रूप से सर्वोच्च न्यायालय,कई शक्तिशाली संवैधानिक उपकरणों के माध्यम से संविधान की सर्वोच्चता को बनाए रखती है।साथ ही सफल आयोजन हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।भारत में,सर्वोच्च न्यायालय संविधान का अंतिम व्याख्याकार और रक्षक है। यह सुनिश्चित करता है कि विधायिका और कार्यपालिका दोनों संविधान द्वारा निर्धारित सीमाओं के भीतर कार्य करें।साथ ही सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवकों ने अधिकार और कर्तव्य पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।राजनीति विज्ञान परिषद की अध्यक्ष अंजलि यादव ने राजकीय गीत प्रस्तुत किया।विषय विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र कुमार ने राजनीति विज्ञान की छात्राओं द्वारा निर्वाचन आयोग,छत्तीसगढ़ विधानसभा,संसद भवन,ग्राम पंचायत,न्याय पालिका आदि विषयों पर बनाए गए मॉडल का मूल्यांकन करते हुए सराहना किया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ भूपेंद्र कुमार साहू ने किया।मुख्य वक्ता का शाल श्रीफल तथा कोकेडमा का पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष प्राध्यापकों,सहायक प्राध्यापक,क्रीड़ाधिकारी,ग्रंथपाल,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी,अतिथि व्याख्याता,कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या छात्राएं की उपस्थिति रही।