उरला में होगी दही संयंत्र की स्थापना, 17 करोड़ की लागत से लगेगा संयंत्र
2023-04-12 04:21 PM
239
रायपुर। बाजार में दही एवं दही से बने उत्पादो की अत्यधिक मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के मुख्य संयंत्र ग्राम उरला जिला दुर्ग में लगभग 17 करोड की लागत से अत्याधुनिक दही संयंत्र की स्थापना की जाएगी। संयंत्र की स्थापना के लिए महासंघ के अधिकारी विपिन सखाराम साहू, प्रबंध संचालक तुलिका प्रजापति,इंडियन डेयरी मशीनरी कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थित में 12 अप्रैल को भूमिपूजन किया गया।
संयंत्र की स्थापना राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की अनुशंगी संस्था इंडियन डेयरी मशीनरी कम्पनी आणंद के द्वारा किया जा रहा है। यह अत्याधुनिक संघ प्रदेश के अपने देवभोग ब्राण्ड के उपभोक्ताओं के लिए प्रतिदिन 25 हजार किग्रा उच्च गुणवत्ता युक्त दही का निर्माण करेगा। संयंत्र लगभग 6 माह में अपना उत्पादन शुरू कर देगा।
विपिन सखाराम साहू ने इस अवसर पर प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए अपने उद्बोधन में दही संयंत्र स्थापना से महासंघ के आय में वृद्धि से अंतत: दुग्ध उत्पादक किसानों दूध के बेहतर दाम प्रदाय करने में सहायता मिलने के विचार व्यक्त किए।