विराट कोहली को पहली बार सामने से देखा, रोने लगी लडक़ी
रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें सोमवार को रांची से एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से रायपुर पहुंचीं।एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखने भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं निजी होटल पहुंचने पर विराट कोहली को अपने इतने करीब देखकर एक फैन रोने लगी। उसने कोहली को गुलाब भी दिया।रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसके बाद शाम 5.30 बजे से भारतीय टीम प्रैक्टिस करने उतरे हुए है। बता दें कि प्रैक्टिस के दौरान आम दर्शकों की एंट्री बैन है, जबकि BCCI के कार्डधारी ही स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे। दोनों टीमों के लिए 30 स्थानीय खिलाडिय़ों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है।प्रैक्टिस के दौरान इन खिलाडिय़ों को रोहित-विराट के सामने गेंद डालने का मौका मिलेगा। वहीं PM मोदी की मौजूदगी में हुई DGP–IGP कॉन्फ्रेंस में तैनात 2 हजार पुलिसकर्मियों को रोक लिया गया है। वनडे मैच के लिए तैनाती की गई है। वहीं 30 नवंबर को सिविल लाइन पुलिस ने ब्लैक में टिकट बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गैर-कानूनी तरीके से टिकट खरीदकर ज्यादा दामों पर बेचा था।