रायपुर

प्रशासनिक अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए किया गया चयन, राज्य सरकार का आदेश जारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2025 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा (नायब तहसीलदार) अधिकारियों के प्रशिक्षण को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। जिसके तहत तीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार रायगढ़ से गौरव आर्य, कोरबा से इशांत जयसवाल और बस्तर से सौदामिनी यदुवंशी को चयनित किया गया है, जिन्हें सहायक कलेक्टर के रूप में संबंधित जिलों में पदस्थ किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये अधिकारी प्रशिक्षण और कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करते हुए आवश्यक प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे, वहीं उनके वेतन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित जिला स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने और नए अधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।