अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री बघेल अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम की शुरूआत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्र में बीज पूजा एवं माटी पूजन के साथ करेंगे। बीजों की पूजा के उपरान्त वे खेतों में ट्रेक्टर अथवा हल चलाकर इन बीजों की बुआई करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 11.37 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित कृषक सभागार का लोकार्पण करेंगे तथा इसके साथ ही महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री कृषि महाविद्यालय परिसर में 8.96 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित क्लस्टर क्लास रूम का लोकापर्ण भी करेंगे।