रायपुर

Mata Kaushalya Mahotsav-2023: सुप्रसिद्ध गायिका कविता पौडवाल और रमिंदर खुराना देंगे प्रस्तुति

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को चंदखुरी में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कौशल्या माता महोत्सव 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आरंग विधानसभा क्षेत्र के चंदखुरी में आयोजित होगा।

महोत्सव के पहले दिन 22 अप्रैल से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माधुरी महिला मानस मंडली, गरियाबंद की पुष्पांजलि सिन्हा, राम की शक्ति पूजा वाराणसी के श्री व्योमेश शुक्ला और मुम्बई  की सुप्रसिद्ध  भजन गायिका सुश्री कविता पौडवाल द्वारा भक्तिमय गीत-संगीत भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

महोत्सव के दूसरे दिन 23 अप्रैल को वीणा वादिनी मानस परिवार, भाटापारा से वीणा साहू ,हरि दर्शन मानस मंडली जांजगीर-चांपा से देवेंद्र कुमार श्रीवास ,दंतेवाड़ा से ज्ञान गंगा मानस परिवार के कुशल सिंह साहू , मुंबई  की सुश्री रविंदर खुराना  भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य नाटिका और प्रभंजन चतुर्वेदी भिलाई भक्तिमय गीत संगीत भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

महोत्सव के तीसरे दिन 24 अप्रैल को प्रज्ञा महिला मानस परिवार, कुरूद सिलयारी  की कुमुदिनी चंद्रवंशी, देवेश शर्मा रायगढ़ भक्तिमय गीत संगीत भजन और मुंबई की सुश्री तृप्ति शाक्य  भक्तिमय गीत संगीत भजन की प्रस्तुति देंगे।