रायपुर

रायपुर की समहिता सिंह को रविवि से पीएचडी की उपाधि

रायपुर। राजधानी रायपुर निवासी समहिता सिंह को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से अपने शोघ कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अपना शोध कार्य 'कल्चरल वैल्यूज इन सिलेक्ट साउथ एशियन नोवेल्स: अ स्टडी' विषय पर डॉ जया तिवारी के मार्गदर्शन में पूरा किया है.

समहिता सिंह को  22 मई 2026 को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा पीएडी की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उनके शोध का विषय 'कल्चरल वैल्यूज इन सिलेक्ट साउथ एशियन नोवेल्स: अ स्टडी' रहा जो साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनके शोध का मार्गदर्शन डॉक्टर जया तिवारी, प्राचार्य, शासकीय डी. बी. गर्ल्स कॉलेज, रायपुर ने किया।

रायपुर आमापारा निवासी समहिता सिंह रिटाटर्ड कर्नल सीएम सिंह और सपना सिंह की पुत्री है। जो वर्तमान में कलिंगा यूनिवर्सिटी में अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। पीएचडी वाइवा के लिए आए परीक्षक डॉ ओएन उपाध्याय ने उनके अध्ययन और शोध के परिणामों की सराहना की।

अपने शोध में समहिता सिंह ने साउथ एशियन नोवेल्स में पाए जाने वाले साझा सांस्कृतिक मूल्यों पर चर्चा की और यह भी बताया कि किस प्रकार लेखकों ने अपने- अपने देशों के सांस्कृतिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए उनकी आलोचना की है।