कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना की स्कूल बसों में मिली खामियां, यातायात पुलिस ने दिए जल्द सुधार के निर्देश
2023-04-28 10:10 AM
357
रायपुर। राजधानी की यातायात पुलिस ने एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एक्सपर्ट मैकेनिकों के साथ कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना में संचालित होने वाले स्कूली बसों का सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन अनुसार मैकेनिकल जांच की। जिसमें संचालित कुल 9 स्कूली बसों मैं कुछ कुछ कमी पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को जल्द से जल्द सुधार करवाने निर्देशित किया गया।
बता दें कि कुछ दिन पहले कृष्णा पब्लिक स्कूल में संचालित होने वाले स्कूल वैन चालक की लापरवाही से एक स्कूली छात्रा टाटीबंध चौक पर वाहन से गिर गई थीं। इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी यातायात टाटीबंध विशाल कुजूर ने दल बल के साथ एक्सपर्ट मैकेनिको को लेकर स्कूल में संचालित होने वाले स्कूली बसों का सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन अनुसार मैकेनिकल जांच कराया।
यातायात पुलिस द्वारा जांच में दो गाड़ियों में लगे सीसीटीवी कैमरा खराब स्थिति में मिले। दो गाड़ियों में फायर स्टिक नहीं था। वहीं दो गाड़ी का इमरजेंसी गेट खराब था। इसके साथ दो गाडि़यों में लाइट खराब होने के साथ ब्रेक कम था। पुलिस ने गाड़ियों में जल्द सुधार करने के निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिए।
इस दौरान निरीक्षक विशाल कुजुर ने स्कूली बस चालक परिचालकों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी दी। साथ ही नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु समझाइश दिया गया। साथ ही लापरवाही पूर्वक नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही किए जाने की हिदायत दी गई।