रायपुर

“अनेकता में एकता” के रंगों से 15 सितंबर को सजेगा रायपुर... लोकनृत्य में दिखेगी सांस्कृतिक विविधता

 रायपुर। भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से जेसीआई वामा कैपिटल रायपुर द्वारा “अनेकता में एकता – फोक डांसका भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 15 सितंबर को शाम 4 बजे विम्तारा भवन, रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की लोकनृत्य शैलियों, पारंपरिक वेशभूषा और लोकसंगीत के माध्यम से भारत की विविधता में एकता की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी।

जेसीआई वामा कैपिटल रायपुर की अध्यक्ष जेसी धृति शर्मा और प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी आरती पराते एवं जेसी सुरभि गुरु ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोककला एवं भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सम्मान और एकता की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।