रायपुर

CG NEWS : यदि ट्रेन से करने वाले हैं इन दिनों यात्रा... तो कर लें लिस्ट चेक... रद्द की गईं हैं 20 ट्रेनें, बदले गए हैं कई के मार्ग

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्टेशन यार्ड का आधुनिकरण कार्य के चलते रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 4 मई से 10 मई, 2023 (07 दिन) तक परिचालन बाधित होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के रायपुर- आर.वी.एच के बीच दूसरी रेललाइन सुधार का काम चल रहा है। यात्रियों के लिए रायपुर स्टेशन की जगह उरकुरा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव किया गया है। रेल यात्रियों को उरकुरा और रायपुर स्टेशनों के बीच बसों की सुविधा की गई है।

ब्लॉक के दौरान आवश्यक जानकारी के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर रेल मंडल द्वारा हेल्पलाइन नंबर 138 और 0771-2252500 भी जारी किया गया है। पूछताछ केंद्र और हेल्प बूथ पर भी यात्रियों के लिए सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी। आधुनिकरण का कार्य के चलते 20 ट्रेनें रद्द तो वही 60 से ज्यादा ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा कई गाड़ियां देरी से रवाना होंगी। आज रात से रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन नहीं गुजरेगी।

रद्द हुईं ये ट्रेनें
4 मई, 2023 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
4 मई, 2023 को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
4 मई, 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08718 दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
4 मई, 2023 को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08725 रायपुर–दुर्ग मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
5, 07, 08और 10 मई, 2023 को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
5, 07, 08 और 10 मई, 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
5 मई, 2023 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
9 और 10 मई, 2023 को रायपुर एवं दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08703/ 08704 रायपुर–दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
9 मई, 2023 को रायपुर और दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08707/ 08708 रायपुर–दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
9 मई, 2023 को रायपुर और दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08717/ 08718 रायपुर–दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
9 मई, 2023 को रायपुर और दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08725/ 08726 रायपुर–दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
9 मई, 2023 को बिलासपुर और रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर एवं 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
9 मई, 2023 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
9 मई, 2023 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
4 से 09 मई, 2023 तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08277 टिटलागढ़-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 10 मई, 2023 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08278 रायपुर-टिटलागढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
8 मई, 2023 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18530 विशाखापटनम-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9 मई, 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18529 दुर्ग- विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9 मई, 2023 को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

इन गाडियों का मार्ग परिवर्तित
1) दिनांक 04 मई, 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस गोंदिया –जबलपुर –कटनी होकर रवाना होग।
2) दिनांक 04 मई, 2023 को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस उरकुरा होकर रवाना होगी।
3) दिनांक 04 मई, 2023 को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस उरकुरा होकर रवाना होगी।
4) दिनांक 04 मई, 2023 को इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18240 इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस उरकुरा-सरोना होकर रवाना होगी एवं सरोना स्टेशन में इस गाड़ी का अस्थायी ठहराव रहेगा।
5) दिनांक 05 मई, 2023 को इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस उरकुरा-सरोना होकर रवाना होगी एवं सरोना स्टेशन में इस गाड़ी का अस्थायी ठहराव रहेगा।
6) दिनांक 09 मई, 2023 को से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस उरकुरा-सरोना होकर रवाना होगी एवं उरकुरा स्टेशन में इस गाड़ी का अस्थायी ठहराव रहेगा।
7) दिनांक 08 मई, 2023 को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12994 पूरी- गांधीधाम एक्सप्रेस सम्बलपुर-झारसुगुड़ा-बिलासपुर-उरकुरा होकर रवाना होगी।
8) दिनांक 08 मई, 2023 को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20823 पूरी-अजमेर एक्सप्रेस सम्बलपुर-झारसुगुड़ा-बिलासपुर-उरकुरा होकर रवाना होगी।
9) दिनांक 08 मई, 2023 को अहमदाबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस उरकुरा –बिलासपुर-झारसुगुड़ा होकर रवाना होगी।
10) दिनांक 08 मई, 2023 को मुंबई से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22848 मुंबई-विशाखापटनम एक्सप्रेस बिलासपुर-झारसुगुड़ा होकर रवाना होगी।
11) दिनांक 04 से 09 मई, 2023 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस नैनपुर –जबलपुर–कटनी होकर रवाना होगी।

12) दिनांक 03 से 08 मई, 2023 को बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस कटनी –जबलपुर –नैनपुर होकर रवाना होगी।