रायपुर
ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात
2025-09-05 03:12 PM
216
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी तथा नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 8 सितंबर 2025 को दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह, साइंस कालेज के पास सुबह 11 बजे से "सौर ऊर्जा जागरूकता एवं प्रोत्साहन समारोह "का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। अध्यक्षता केदार कश्यप, प्रभारी मंत्री जिला रायपुर करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल तथा स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डाक्टर रोहित यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक भीमसिंह कंवर, प्रबंध निदेशक, वितरण कंपनी हैं।
अधीक्षण अभियंता (सोलर) एन.बिम्बिसार ने बताया कि इस अवसर पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की गई स्टेट सब्सिडी, प्रधानमंत्री कुसुम योजना के हितग्राहियों को लेटर ऑफ अवार्ड वितरण, पीएम सूर्यघर योजना के तहत शून्य बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं का सम्मान, सोलर स्टडी रिपोर्ट एवं किसान पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। प्रत्येक जिले के लिये सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।
रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने स्वयं ‘देव हस्त’ पर पहला ड्राई लैब डिसेक्शन कर इस अत्याधुनिक तकनीक की औपचारिक शुरुआत की। यह सिस्टम मध्य भारत के किसी शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में स्थापित होने वाला पहला रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम है।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर एम्स रायपुर में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भर्ती होने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने की सुविधा हेतु एम्स रायपुर में सर्व-सुविधायुक्त परिजन निवास निर्माण की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “डॉक्टरों को धरती पर भगवान का रूप माना जाता है क्योंकि वे हमें जीवन प्रदान करते हैं। आज जिस रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का शुभारंभ हो रहा है, उसे ‘देव हस्त’ नाम दिया गया है। इसका लाभ न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि एम्स रायपुर में भर्ती होने वाले अन्य राज्यों के मरीजों को भी मिलेगा। एम्स रायपुर उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में लगातार मील का पत्थर साबित हो रहा है।”
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एम्स रायपुर से मुझे विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि “जब रायपुर एम्स के निर्माण को स्वीकृति मिली, उस समय मैं सांसद था और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से छत्तीसगढ़ में एम्स की शाखा स्थापित करने का आग्रह किया था। यह आवश्यक था ताकि दिल्ली स्थित एकमात्र एम्स पर मरीजों का दबाव कम हो और अन्य राज्यों के लोगों को भी उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उनके राज्य में ही उपलब्ध हो। हमारा सौभाग्य है कि जिन छह राज्यों में एम्स स्थापित करने की स्वीकृति मिली, उनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल था।”
मुख्यमंत्री साय ने परिजन निवास की घोषणा करते हुए कहा कि “दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने की सुविधा कितनी आवश्यक है, यह मैं भली-भांति समझता हूं। सांसद रहते हुए दिल्ली स्थित मेरे आवास को लोग ‘मिनी एम्स’ कहते थे क्योंकि वहां मैं मरीजों के परिजनों की रुकने की व्यवस्था करता था। जनसेवा का यह कार्य मेरे दिल के बेहद करीब है। 2014 से 2019 के संसदीय कार्यकाल में मैंने लगभग 12 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष से मरीजों को दिलवाए थे। रायपुर में भी कुनकुरी सदन में मरीजों के परिजनों की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ पूरे प्रदेश के लोग उठाते हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 20 महीनों में सरकार बनने के बाद राज्य में पाँच नए मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति मिली है और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के समय मात्र एक मेडिकल कॉलेज था, जबकि आज प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। उन्होंने कहा कि जीवनशैली और खान-पान में बदलाव के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में वृद्धि हुई है और इनका इलाज भी महंगा होता है। इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की, जिसके अंतर्गत गरीब वर्ग के लोगों को पाँच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध है। अब वय वंदन योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्गों के मरीजों को भी यह सुविधा प्रदान की जा रही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि समय के साथ जहाँ चिकित्सा सुविधाएँ बढ़ रही हैं, वहीं बीमारियों का दायरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “आधुनिक चिकित्सा पद्धति में रोबोटिक सर्जरी का विशेष महत्व है। इसके माध्यम से चिकित्सकीय क्षमता और गुणवत्ता में कई गुना वृद्धि की जा सकती है। छत्तीसगढ़ को ‘देव ह…
महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने गौतखोरों, नावों, क्रेनों की व्यवस्था, संस्कृत कॉलेज के सहयोग से 10 पंडितों की श्रद्धालुओं हेतु व्यवस्था,मंच, बेरीकेट, स्वास्थ्य शिविर, लाईट, सफाई, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी ली और इस सम्बंध में आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम रायपुर में प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के नेतृत्व और जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत जोरा क्षेत्र में नीलम बेकरी की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कचरा फैलाये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही मिली, इस पर जोन 9 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल नीलम बेकरी के सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए 3000 रूपये का जुर्माना किया और प्राप्त जनशिकायत का स्थल पर पहुंचकर त्वरित निदान किया।
रायपुर। शहर की हरियाली दीदी के नाम से विख्यात पुष्पा साहू को वृंदावन हाल में आयोजित समारोह में उन्हें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे सहित कई विशिष्ट जन भी मौजूद रहे और उन्होंने श्रीमती साहू की अनूठी पहल की सराहना की।
पुष्पा साहू ने वर्ष 2013 से ही अपने घर की छत पर फलों की जैविक खेती की शुरुआत की थी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ का पहला सेब का फल उनके छत पर ही फला था, जिसने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी थी। आज उनके छत पर 16 से 17 प्रकार के मौसमी और विदेशी फल लहलहा रहे हैं। इनमें आम, अमरूद, सीताफल, सेब, चीकू, मोसंबी, किनू, चाइनीज ऑरेंज, ड्रैगन फ्रूट, स्टार फ्रूट, केला, पपीता और आंवला प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त वे साग-सब्जियों, औषधीय पौधों, मसालेदार फसलों और फूलों की भी सफल खेती कर रही हैं।
उनकी इस अनूठी पहल को देशभर में पहचान मिली है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूसा (नई दिल्ली) ने वर्ष 2017 में उन्हें इनोवेटिव फार्मर अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें अब तक 20 से अधिक पुरस्कार और सम्मान विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय संस्थाओं से प्राप्त हो चुके हैं।
पुष्पा साहू न केवल खेती करती हैं, बल्कि अपने अनुभव और शोध कार्य को भी साझा करती हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों में अपने छत पर किए गए जैविक फलों की खेती से संबंधित शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। उनके कार्य का अवलोकन करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के मंत्रीगण, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कृषि वैज्ञानिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के अग्रणी लोग और अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उनके आवास का दौरा कर चुके हैं।
पुष्पा साहू का मानना है कि सीमित स्थान में भी यदि इच्छाशक्ति और नवाचार हो, तो न केवल परिवार की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी अहम योगदान दिया जा सकता है। उनकी इस यात्रा ने यह सिद्ध कर दिया है कि शहर की छतें भी हरे-भरे बगीचे और फलों के बागान बन सकती हैं। यही कारण है कि आज हरियाली दीदी पुष्पा साहू पूरे प्रदेश के लिए एक आदर्श और प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।
Editor/Owner : Shri Ajay Madhukar Kale
President, Maharashtra Mandal, Raipur (CG)
Address : Central Ave, Near Pragati college, Choubey Colony Ramkund, Raipur Chhattisgarh 492001.
Phone No. : 0771-2254434
Email : info@mhmandalraipur.org
Website : www.mhmandalraipur.org
Copyright © 2021-2026. Divya Maharashtra Mandal | All Rights Reserved.