रायपुर
रायपुर पुलिस से ज्यादा हाईटेक निकले तोमर ब्रदर्स 90 दिनों में भी नहीं पकड़ पाई पुलिस
जून 2025 में रोहित तोमर के खिलाफ तेलीबांधा थाने में प्रॉपर्टी डीलर दसमीत चावला ने मारपीट का केस दर्ज कराया. इसके बाद पुरानी बस्ती में 6 और मामले दर्ज हुए. पुलिस ने दोनों भाइयों की 35 लाख रुपये नकद, 70 तोला सोना, 125 ग्राम चांदी और चार महंगी गाड़ियां जब्त की हैं. साथ ही भाठागांव में 1500 वर्गफीट की अवैध संपत्ति कुर्क की गई और अवैध निर्माण ढहाया गया.
‘दीदी के गोठ’.... महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल... रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी पूर्ण होगा जब हमारी ग्रामीण महिलाएँ सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनें। इसी दूरदर्शी सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक नई ऐतिहासिक पहल की है।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (www.onlineradiofm.in/stations/all-india-air-raipur) पर भी उपलब्ध रहेगी। दीदी के गोठ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सुशासन की सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रतिबिंब है।
इसका उद्देश्य महिलाओं की आवाज़ को पूरे समाज तक पहुँचाना, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को सामने लाना तथा उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर सकारात्मक परिवर्तन की राह दिखाना है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा ग्रामीण महिलाओं के नाम विशेष संदेश और प्रेरणादायी शुभकामनाएँ प्रसारित की जाएंगी। यह अवसर न केवल एक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, बल्कि शासन की नीतियों और योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।
दीदी के गोठ का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की ओर अग्रसर करना है। इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की कहानियाँ सुनाई जाएंगी—कैसे उन्होंने संघर्ष और कठिनाइयों को पार कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से न सिर्फ़ आर्थिक रूप से मजबूती हासिल की, बल्कि समाज में भी एक नई पहचान बनाई। आज छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाएँ लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनका जीवन बिहान योजना से सकारात्मक रूप से बदला है। इनकी प्रेरणादायी कहानियाँ रेडियो की आवाज़ के माध्यम से हर गाँव और हर घर तक पहुँचेंगी, ताकि अन्य महिलाएँ भी आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सकें।
इस कार्यक्रम के प्रभाव को और अधिक व्यापक बनाने के लिए पंचायत, ग्राम संगठन और संकुल संगठन स्तर पर सामूहिक श्रवण की व्यवस्था की जा रही है। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय समुदाय और स्व-सहायता समूह की दीदियाँ विशेष रूप से शामिल होंगी। सामूहिक श्रवण से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी संवाद, चर्चा और प्रेरणा का वातावरण बनेगा।
मौसम साफ गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं और झांकी देखने उमड़े लोग
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रदेशभर में चल रहा जागरूकता अभियान
बालिका सुरक्षा माह के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक, आत्मविश्वासी और सुरक्षित बनाना है, ताकि वे हर परिस्थिति में अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।
एनआईटी रायपुर में उन्नत भारत अभियान के माध्यम से ग्रामीण सशक्तिकरण पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम
रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में 29 अगस्त 2025 को उन्नत भारत अभियान (यूबीए) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की यु बी ए सहयोगी संस्थाओं के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही एनआईटी रायपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड डॉ. विवेक कुमार गाबा, उन्नत भारत अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सुधाकर पाण्डेय, समन्वयक, उन्नत भारत अभियान, एन आई टी रायपुर, डॉ. गोवर्धन भट्ट, डॉ दीपिका अग्रवाल, श्री विजय वर्मा, फैकल्टी मेम्बर्स, छत्तीसगढ़ के विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संस्थान के निदेशक प्रो. एन. वी. रमना राव ने कहा कि राष्ट्रीय योजनाओं को सहयोग देना हमारी जिम्मेदारी है तथा हमें विशेष रूप से जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और जल प्रबंधन जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। डॉ. सुधाकर पांडे ने अपने उद्बोधन में बताया कि उन्नत भारत अभियान गांवों में सर्वेक्षण कर वास्तविक समस्याओं जैसे जल स्वच्छता, स्वास्थ्य आदि की पहचान करता है और उनके समाधान हेतु विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान करता है। डॉ. गोवर्धन भट्ट ने कहा कि यूबीए के अंतर्गत गांवों को कई प्रकार का सहयोग दिया गया है और कोविड काल के दौरान भी क्लब ने अपनी जिम्मेदारी बखिभी निभाई थी। डॉ. विवेक कुमार गाबा ने बताया कि उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य, स्वच्छता और ग्रामीण शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अनेक कार्य किए गए हैं, जो सराहनीय है।
उद्घाटन समारोह के अंत में समापन सत्र में आभार प्रदर्शन डॉ. गोवर्धन भट्ट द्वारा किया गया। दिन भर चले इस कार्यक्रम में चार सत्र आयोजित हुए जिससे यह कार्यक्रम ग्राम स्वराज की उस दृष्टि के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें उच्च शिक्षण संस्थानों की भागीदारी से स्वावलंबी और सतत विकासशील गांवों के निर्माण पर बल दिया गया।
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव सम्पन्न, केशव चंद्राकर निर्विरोध बने रायपुर राज न्याय कमिटी के अध्यक्ष
चुनाव रायपुर राज चुनाव अधिकारी भैयालाल चंद्राकर सहायक चुनाव अधिकारी नीरज चन्द्राकर, प्रभात चन्द्राकर, अनिल चन्द्राकर, राजकुमार चन्द्राकर, नेहरू चन्द्राकर होमकान्त चन्द्राकर व मीडिया प्रभारी प्रशान्त चंद्राकर के द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
रत्न-आभूषण उद्योग में करियर का सुनहरा अवसर : प्रवेश तिथि अब 7 सितंबर तक
रायपुर। जो युवा रत्न-आभूषण उद्योग की विभिन्न विधाओं में दक्षता प्राप्त कर अपना भविष्य बनना चाहते है, उनके लिए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक युवा निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते है।
रत्न-आभूषण उद्योग आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे उद्योगों में से एक है, जो न केवल देश के निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, बल्कि आर्थिक प्रगति में भी अहम भूमिका निभा रहा है। इस सेक्टर में आज लाखों रोजगार अवसर उपलब्ध हैं और युवाओं के लिए करियर निर्माण की अपार संभावनाएँ हैं।
अतः इच्छुक विद्यार्थी तत्काल विश्वविद्यालय परिसर स्थित भूविज्ञान अध्ययन शाला में संपर्क कर मार्गदर्शन एवं प्रवेश सुनिश्चित करें। भविष्य की नई राह आपका इंतजार कर रही है – अवसर का लाभ उठाएँ और रत्न-आभूषण उद्योग में अपना सुनहरा करियर बनाएँ।
पेट्रोल पंप एसोसिएशन का बड़ा फैसला... हेलमेट नहीं तो नहीं मिलेगा पेट्रोल
रायपुर। राजधानी रायपुर के वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने इस अबर शासन नहीं बल्कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन ने यह तय किया है कि आगामी 1 सितंबर से बिना हेलमेट किसी भी बाइक सवार को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
एसोसिएशन का कहना है कि रायपुर में पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के गंभीर रूप से घायल और कुछ मामलों में मौत की अत्यंत दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इन घटनाओं में गौर करने लायक बात है कि अधिकतर दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण दुर्घटना होने पर उन्हें सर में चोट लगी।
एसोसिएशन ने कहा कि इसे देखते हुए एसोसिएशन की बैठक में सामाजिक हित में “नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। आगामी 1 सितम्बर से यह अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को ही पंप पर पेट्रोल दिया जाएगा। एसोसिएशन ने जनहितकारी इस सामाजिक कार्य में शासन-प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया है।
रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी कुख्यात तस्कर पीरंदर गिरफ़्तार अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश
पुलिस की कार्रवाई में सामने आया है कि यह नेटवर्क रायपुर, धमतरी और बिलासपुर में गहराई तक फैला हुआ था। खासकर रायपुर के कबीरनगर इलाके में पिछले 6–7 महीनों में चिट्टा और अन्य नशे के खिलाफ कई कार्रवाई की गई। इसी सिलसिले में धीरे–धीरे आरोपी पुलिस की पकड़ में आए और नेटवर्क का खुलासा होता चला गया।अब तक पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े 270 ग्राम और 400 ग्राम के बड़े कंसाइनमेंट जब्त किए हैं।
गणेशोत्सव पर्व पर भीड़भाड़ क्षेत्र में यातायात पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था संभालेंगे 96 पुलिस मितान
चार साल से फरार डकैती का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा से 2 बार हो चुका था फरार
राष्ट्रपति रेंजर पुरस्कार प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद आईएएस की तैयारी कर रही मनतृप्त कौर संधु का छत्तीसगढ़ ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने किया सम्मान
3 माह का राशन जिन्हें नहीं मिला, उनके लिए फिर पोर्टल खोलने की तैयारी, ले सकेंगे चावल
इधर राशन दुकानदारों ने बताया कि नई मशीन लगने के बाद भी सर्वर स्लो काम कर रहा है। ज्यादातर पीडीएस की दुकानों में नई मशीनें इंस्टाल हो गई है। इसके बाद भी सर्वर की समस्या बनी हुई है। सर्वर के चलते अंगूठा स्कैन करने में कई तरह की परेशानी हो रही है।
वेतन न मिलने से रायपुर से एम्बुलेंस लेकर भागा ड्राईवर, तेज रफ्तार में हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर
जिला प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे अस्पताल प्रबंधन से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी कि आखिर चालक को लंबे समय से वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा था। साथ ही पुलिस को मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
केन्द्रीय जेल रायपुर में आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया गणेश उत्सव
आचार संहिता के दौरान गबन का बड़ा खेल – पूर्व सरपंच और सचिव पर लाखों की हेराफेरी का आरोप
बड़ा हादसा टला : ट्रेलर से टकराई बाइक, तीन युवक बाल-बाल बचे
हालांकि इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेलर और बाइक की रफ्तार अधिक थी, लेकिन समय रहते वाहन रोक लेने से बड़ा हादसा टल गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के खतरों को उजागर कर दिया है।