मणिपुर के बाद अब यहां भी... महिलाओं के साथ ज्यादती..! पीटते—पीटते नोच लिए कपड़े
2023-07-22 03:07 PM
940
कोलकाता। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई ज्यादती से पूरा देश सुलग रहा है, तो अब पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हैवानियत की कथा सामने आ रही है, जिसने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है। घटना पश्चिम बंगाल के मालदा का है जहां एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाओं को पीटते-पीटते अर्ध नग्न किया गया। घटना तीन चार दिन पहले की है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मालदा के पकुआहाट में दो महिलाओं को चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें पिटना शुरू कर दिया हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस के पास इस तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कुछ दिन पहले दो आदिवासी महिलाओं को नग्न किया गया और प्रताड़ित किया गया, जबकि पुलिस मूक दर्शक” बनी रही।
The horror continues in West Bengal. Two Tribal women were stripped naked, tortured and beaten mercilessly, while police remained a mute spectator in Pakua Hat area of Bamangola Police Station, Malda.
— Amit Malviya (@amitmalviya) July 22, 2023
The horrific incident took place on the morning of 19th July. The women… pic.twitter.com/tyve54vMmg
एक ट्विटर पोस्ट में, भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय, जो राज्य के लिए पार्टी के सह-प्रभारी भी हैं, उन्होंने कहा कि यह घटना 19 जुलाई को मालदा में हुई थी, जिसमें उन्मादी भीड़ उनके खून की प्यासी थी। उन्होंने अपराध की धुंधली तस्वीरों वाला एक वीडियो भी पोस्ट किया। उन्होंने मणिपुर घटना की तीखी आलोचना करने वाली राज्य की मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा, 'यह एक ऐसी त्रासदी थी, जिससे ममता बनर्जी का दिल ‘टूट’ जाना चाहिए था और केवल आक्रोश जताने के बजाय, वह कार्रवाई कर सकती थीं, क्योंकि वह बंगाल की गृह मंत्री भी हैं।'