देश-विदेश
गुजरात हाईकोर्ट का फैसला आते ही... राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें... अब केवल सुप्रीम कोर्ट का सहारा
इससे पहले मई में गुजरात उच्च न्यायालय ने इस मानहानि मामले में सजा पर रोक लगाने के लिए राहुल गांधी की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
चिंतन शिविरः कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय दो दिवसीय का आयोजन 7-8 जुलाई को
रक्षा राज्य मंत्री ने अंबाला में सीएसडी डिपो का उद्घाटन किया
राष्ट्रपति ने गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया
नईदिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 5 जुलाई, 2023 महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया और संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि गोंडवाना विश्वविद्यालय ने समावेशी, लागत प्रभावी और मूल्यवान शिक्षा प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय ज्ञान, तर्कसंगत दृष्टिकोण, पेशेवर कौशल और नैतिक मूल्यों के माध्यम से छात्रों को सशक्त बना रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने एक समान शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण, बहु-विषयक अनुसंधान को बढ़ावा देने और स्थायी आजीविका के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शैक्षिक पहल छात्रों को क्षेत्र और देश के सतत विकास में योगदान देने के लिए तैयार करेगी। उन्होंने आदिवासी समुदायों और पिछड़े वर्गों के युवाओं को शिक्षा के माध्यम से नए अवसर प्रदान करने के लिए गोंडवाना विश्वविद्यालय की सराहना की।
राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि गोंडवाना विश्वविद्यालय क्षेत्र की वन संपदा, खनिज संसाधनों के साथ-साथ स्थानीय आदिवासी समुदायों की कला और संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने टैली, बांस शिल्प और वन प्रबंधन जैसे पाठ्यक्रमों के माध्यम से अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय के जनजातीय अनुसंधान केंद्र की स्थापना की भी सराहना की जो स्थानीय मुद्दों पर शोध में लगा हुआ है।
राष्ट्रपति ने कहा कि छात्रों और विश्वविद्यालय समुदाय से वैश्विक समस्याओं का अध्ययन करने और उनका समाधान करने की अपेक्षा की जाती है। पारंपरिक ज्ञान, नवीनतम प्रौद्योगिकी और नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय गिरावट जैसे समसामयिक मुद्दों पर चर्चा करना और समाधान खोजना उनका कर्तव्य है। राष्ट्रपति ने कहा कि समाज और देश के समावेशी विकास में युवाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्रों को अपने सपनों को साकार करते हुए अपनी जड़ों, अपने विश्वविद्यालय से जुड़े रहने की सलाह दी।
यहां पेड़ों से हुई पैसों की बारिश.... लूटने टूट पड़े लोग... जानिए क्या है पूरा मामला
मेयर स्तर के शिखर सम्मेलन के लिए जी-20 के यू-20 कार्य समूह की बैठक 7-8 जुलाई को
नईदिल्ली। गुजरात के दो शहरों अहमदाबाद और गांधीनगर में 7-8 जुलाई को दुनिया भर के 57 शहरों और भारत के 35 शहरों के प्रतिनिधि और प्रतिभागी एकत्र होंगे। ये तैयारियां जी-20 के अंतर्गत कार्यसमूह अर्बन-20 के छठे चक्र के मेयर शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए की जा रही है। यू-20 ने जी-20 देशों के शहरों के बीच चर्चा की सुविधा प्रदान करके शहरी प्राथमिकताओं के संबंध में जी-20 वार्ताओं को सामूहिक रूप से सूचित करने के लिए शहरों हेतु एक मंच स्थापित किया है। मेयर, डिप्टी मेयर और शहर के अधिकारियों के अलावा सरकारी प्रतिनिधियों और ज्ञान साझेदारों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों के साथ यह अब तक के सबसे बड़े यू-20 शिखर सम्मेलनों में से एक बनने की ओर अग्रसर है। दोनों शहर यू-20 चेयर अहमदाबाद शहर की प्राथमिकताओं को रेखांकित करने वाले बैनरों और पोस्टरों से सज्जित हैं।
अहमदाबाद प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है और शिखर सम्मेलन को सफल बनाने की व्यापक तैयारियां जारी हैं। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र और जी-20 नेताओं को मेयरों द्वारा यू-20 वक्तव्य सौंपने के अलावा, कई विषयगत सत्र और स्पॉटलाइट कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। इस प्रयास के लिए अहमदाबाद को नोडल मंत्रालय के रूप में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए), राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (एनआईयूए), यू-20 के तकनीकी सचिवालय और यू-20 के संयोजकों, सी-40 शहरों और यूसीएलजी (संयुक्त शहर और स्थानीय सरकारों) द्वारा सहायता दी जा रही है।
मेयर सम्मेलन का आधिकारिक उद्घाटन 7 जुलाई को गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल और माननीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर द्वारा किया जाएगा। अहमदाबाद शहर की ओर से, अहमदाबाद के माननीय मेयर श्री किरीटकुमार जे. परमार प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे और जी-20 के एसओयूएस शेरपा श्री अभय ठाकुर और सचिव, एमओएचयूए श्री मनोज जोशी भारतीय शहरों की विकास यात्रा के संबंध में अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे।
शिखर सम्मेलन के दौरान यू-20 प्राथमिकता वाले छह क्षेत्रों पर विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। यू-20 के प्राथमिकता वाले क्षेत्र जी-20 द्वारा पर्यावरणीय जिम्मेदारी, जलवायु वित्त और भविष्य के शहरों पर दिए जा रहे जोर को प्रतिध्वनित करते हैं। यू-20 के अंतर्गत छह प्राथमिकताएं हैं; 'पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार व्यवहारों को प्रोत्साहित करना', 'जलवायु वित्त में तेजी लाना', 'जल सुरक्षा सुनिश्चित करना', 'स्थानीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना', 'शहरी शासन और योजना के लिए ढांचे की पुनर्रचना करना', और 'डिजिटल शहरी भविष्य को उत्प्रेरित करना'। विषयगत सत्रों में टोक्यो, रियाद, पेरिस, सूरत, श्रीनगर, अम्मान, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क सिटी, कटोविस, रियो डी जनेरियो, दुबई, इंदौर, किचनर, लंदन, मोंटेवीडियो, जोहान्सबर्ग, कोच्चि और डरबन आदि शहरों के मेयर या शहरों के समकक्ष अधिकारियों द्वारा वार्ता और प्रस्तुतियां शामिल होंगी।
कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, पद से देंगे इस्तीफा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बुलाई गई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी शामिल नहीं हुए। कुछ ही देर में जी किशन रेड्डी मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बीजेपी ने जी किशन रेड्डी को तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें एक दिन पहले ही तेलंगाना प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। जी किशन रेड्डी मोदी सरकार में केंद्रीय संस्कृति मंत्री का पद संभाल रहे हैं।
तेलंगाना में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे ठीक पहले जी किशन रेड्डी को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्री रेड्डी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बंडी संजय कुमार की जगह लेंगे। कुमार को 2020 में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह करीमनगर से सांसद हैं। पार्टी की तरफ से कहा गया कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. सूत्रों ने कहा कि आने वाले दिनों में बंडी संजय कुमार को केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में शामिल किए जाने की संभावना है।
बीजेपी तेलंगाना में अपने संगठन को व्यवस्थित करने पर जोर दे रही है, जहां पार्टी में शामिल होने वाले कई नए, लेकिन शक्तिशाली नेता कुमार के नेतृत्व के खिलाफ थे। कुमार ने अपने कार्यकाल में एक जुझारू नेता के रूप में पहचान बनाई है। उन्हें पार्टी के केंद्रीय नेता पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह दूसरों को साथ लेकर चलने में विफल रहे। खास तौर पर कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीआरएस के ऐसे नेताओं को, जो हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसीलिए जी किशन रेड्डी को ये जिम्मेदारी सौंपी गई।
कौशल उन्नयन के लिए भोपाल सहित ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, इंदौर में आरंभ होंगे ग्लोबल स्किल पार्क
भोपाल। प्रदेश के युवाओं में क्षमता, ऊर्जा, प्रतिभा और टेलेंट है। उद्योगपति और व्यापारिक संस्थान इन्हें काम सिखाएंगे, तो वे उनके प्रतिष्ठान को मालामाल कर देंगे। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और युवाओं के हितों को समान रूप से ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। इससे युवाओं को काम सीखने का मौका मिलेगा और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को स्किल्ड मेनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। योजना के सफल क्रियान्वयन से मध्यप्रदेश आगे बढ़ेगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रवीन्द्र भवन में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की लांचिंग के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि सीखो-कमाओ योजना का संक्षिप्त रूप एस.के.वाय अर्थात् स्काय मतलब आसमान है। युवा आगे आएँ, योजना से जुड़ें, आसमान में ऊँची उड़ान भरें और अपने जीवन को सफल और सार्थक बनाये। मैं युवाओं के सपनों को किसी भी कीमत पर मरने नहीं दूँगा। चिड़िया अपने बच्चों को घोसला नहीं पंख देती है, मैं आज पंख देने आया हूँ और इसीलिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने आईटीआई उत्तीर्ण श्री राज कुशवाह का स्वयं योजना के पोर्टल पर पंजीयन कराकर योजना का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से आत्मीय संवाद में भाव-विभोर होते हुए उन्हें 'आई लव यू' कहा और कहा कि मेरे और आपके रिश्ते मुख्यमंत्री और विद्यार्थी के रिश्ते नहीं हैं, मेरा आपसे प्यार, दिल और आत्मीयता का नाता है। यह स्नेह और प्रेम का रिश्ता है। आप लोगों का बेहतर भविष्य बनाना हमारा संकल्प है। प्रधानमंत्री देश निर्माण को समर्पित हैं। उनके नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा है। वे सभी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। प्रदेश के युवाओं का बेहतर भविष्य कैसे सुनिश्चित हो, इस दिशा में राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
महाराष्ट्र में बेकाबू कंटेनर ने एक के बाद एक लोगों को कुचला, 15 की मौत
डेस्क। महाराष्ट्र के धुले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद एक तेज रफ्तार कंटेनर बेकाबू हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद एक रेस्त्रां में जा घुसा और पलट गया।
Maharashtra | Seven people dead and 28 others were injured after a container hit several vehicles and later got overturned. The accident took place in Shirpur taluka of Dhule district: Maharashtra Highway Police pic.twitter.com/eDvcQu5D4H
— ANI (@ANI) July 4, 2023
कंटेनर की चपेट में आने से अब तक 15 लोगों की मौत की सूचना है। 15 से 20 लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा, अब मिलेगा 1780 रुपये प्रति सिलेंडर
नईदिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में खुदरा बिक्री कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,725 रुपये से बढ़कर 1,732 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,937 रुपये से बढ़कर 1,944 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,875.50 रुपये से बढ़कर 1,882.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। (दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई) दिल्ली में जुलाई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। वहीं मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1102.50 रुपये है। वहीं चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1118.50 रुपये है। जबकि कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये है। बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
स्किन ट्रीटमेंट स्टाफ ने पार कर दी 30 लाख की फिंगर रिंग... पकड़े जाने के डर से कमोड में डाल कर दिया फ्लश... फिर
कमोड में कीमती अंगूठी बहा देने की बात सुनते ही पुलिस के होश उड़ा गए। आनन-फानन में प्लंबर को बुलाया गया और पाइपलाइन को खोलकर अंगूठी की खोजबीन शुरू की गई। गनीमत थी कि प्लंबर की मेहनत रंग लाई और हीरे की अंगूठी मिल गई।
लिव—इन के एक मामले पर... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला... कहा 'देश की सामाजिकता की कीमत पर लिव—इन को अनुमति नहीं'
कोर्ट में याचिका दायर करने वाली महिला की उम्र 37 साल है, जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उसने अपने पुरुष पार्टनर के साथ यह कहकर याचिका दायर किया कि यद्यपि उसकी उससे शादी नहीं हुई है, फिर भी, वह स्वेच्छा से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में आई है। ऐसे में उसे उसके पति से खतरा हैं। लिहाजा उसे और उसके पार्टनर को एक साथ रहने को लेकर सुरक्षा दी जाए।
देश का एक ऐसा राज्य जहां... सरकार अविवाहितों को पेंशन देने बना रही योजना... दो लाख लोगों को मिल सकता है फायदा
देश का एक ऐसा राज्य जहां... सरकार अविवाहितों को पेंशन देने बना रही योजना... दो लाख लोगों को मिल सकता है फायदा
इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी शोरूम में भड़की आग... 48 दोपहिया वाहन स्वाहा... शो—रूम के मालिक भी झुलसे
सीएफओ दीपक शर्मा व एफएसओ परमानंद पांडेय कुछ ही मिनटों में दमकल की तीन गाड़ियों संग पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों नेे शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं है। शोरूम मैनेजर के अनुसार घटना के समय शोरूम में करीब 43 नए दोपहिया वाहन व 5 वाहन सर्विस के लिए आए थे। आग से करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। कर्मचारियों ने बताया कि अभी हाल ही में गाड़ियों की नई लॉट आई थी। शोरूम में आग लगने की जानकारी काफी देर से मिली। इसके चलते अंदर रखा काफी सामान जल गया। शार्ट सर्किट से हादसे का अनुमान है। आग से पूरा शोरूम जलकर राख हो गया।
प्रेमी का साथ पाने के लिए... ढाई साल के बेटे को उतार दिया मौत के घाट... क्राइम शो देखकर वारदात को दिया अंजाम
महिला से जब अपने बेटे की हत्या करने और लाश को छिपाने की वजह पूछी तो उसने बताया कि वह मूलतः झारखंड की रहने वाली है। झारखंड में उसका प्रेमी रहता है, जिसने उससे कहा था कि यदि वह अपने बच्चे के साथ उसके पास आएगी तो वह उसे स्वीकार नहीं करेगा। बच्चे को नहीं लाएगी तो वह स्वीकार कर लेगा। प्रेमी की बात सुनकर महिला नयना मंडावी ने बच्चे को ठिकाने लगाने के लिए उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद लाश को किस तरह छिपाया जाए और वह न पकड़ी जाए, इसके लिए उसने दृश्यम फिल्म देखी थी और भी कई क्राइम एपिसोड देखे थे।
एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक... 13 करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार... वीडियो में छिपाने का तरीका कर देगा हैरान
#WATCH | Mumbai Airport Customs on July 1 seized around 1.3 Kg of Cocaine valued at Rs 12.98 cr from a foreign national. The contraband was concealed in a false cavity of a duffle bag. The passenger was arrested and further investigation is ongoing: Customs
— ANI (@ANI) July 3, 2023
(Video source: Mumbai… pic.twitter.com/NupF3Ccxqe