PSO की पीठ पर चढ़कर जशपुर विधायक भगत ने की नदी पार, फोटो हो रहा वायरल
2023-04-04 10:14 AM
522
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर के कांग्रेस विधायक विनय भगत की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। भाजपा भी उनकी इस फोटो पर जमकर टिप्पणी कर रही है। दरअसल वायरल फोटो में जशपुर से कांग्रेस के विधायक विनय भगत अपनी सुरक्षा में लगे पीएसो की पीठ चढ़कर नदी पार कर रहे है। इस दौरान विधायक ने अपने भी जूते नहीं उतारे है।
मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में जशपुर के एक गांव में विधायक विनय भगत का कार्यक्रम था। उस में पहुंचने का शॉर्टकट रास्ता था। जिस रास्ते में एक नदी पड़ती है। उस नदी में जल स्तर काफी था। ऐसी चर्चा है कि नदी पार करने पर विधायक के कपड़े और जूते गीले हो जाते, इसलिए विधायक ने पीएसओ की पीठ पर चढ़कर नदी पार की।
कांग्रेस विधायक विनय भगत इस मामले में अलग ही दलील दे रहे हैं। विनय भगत का कहना है कि 'क्षेत्र के दौरे में था, मैं बहुत ज्यादा थक गया था. नदी के पास पहुंचने से पहले मेरे पैर में हल्का मोच आ गई थी. नदी पार गांव में एक कार्यक्रम था, जहां जाना भी जरूरी था, इसलिए हमारे पीएसओ ने हमें सहयोग किया। हम तो जनता के सेवक हैं, सेवा करेंगे, चाहे जिस रूप में जाएं।