बिजली कंपनी की डिस्पेंसरी में दवाओं की कमी... कर्मचारी महासंघ 1 सिंतंबर को देगा धरना
रायपुर। बिजली कंपनी की डिस्पेंसरी में दवाओं की कमी की समस्या से जूझ रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारी महासंघ पावर कंपनी मुख्यालय के सामने एक सितंबर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अन्य समस्याओं को लेकर भी आवाज बुलंद की जाएगी।
छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री पीआर साहू ने बताया कि नवगठित छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने 26 अगस्त को आयोजित अपनी प्रथम कार्यसमिति बैठक में पावर कम्पनी औषधालय में दवाओं की कमी, माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 2004 की पदोन्नति नीति को खारिज करने के डेढ़ साल बाद भी सेवानिवृत्त कर्मियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान नहीं करने, अरबों रुपयों की हानि वाली पावर कम्पनी मुख्यालय के लिए 500 करोड़ का पांच सितारा भव्य भवन निर्माण करने की योजना का विरोध, सहित अन्य समस्याओं पर सरकार और प्रबंधन का ध्यानाकर्षण करने आगामी 1 सितंबर को 11 बजे डंगनिया मुख्यालय द्वार पर प्रदर्शन करने तथा चेयरमैन को ज्ञापन प्रेषित कर चर्चा किया जाएगा ।
साहू ने आगे कहा कि महासंघ ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भेंट कर शिलान्यास कार्यक्रम निरस्त कर पावर कम्पनी के क्रियाकलापों की जांच कराने की मांग की जाएगी। महासंघ की बैठक में अध्यक्ष श्री अश्वनी तिवारी, उपाध्यक्ष श्री जगजीत सिंह वालिया, महामंत्री श्री पुनारद साहू, संगठन मंत्री श्री शिशिर कुमार मजूमदार, कोषाध्यक्ष श्री हेमेंद्र जाधव, सदस्य सर्व श्री संजय चौधरी, संतोष दुबे, प्रदीप देवांगन , अखिल भारतीय महामंत्री श्री अरुण देवांगन और श्री मोहन एंटी आदि उपस्थित रहे