छत्तीसगढ़

सावधान.. आपके भी सोशल मीडिया आ रहे ऐसे विज्ञापन तो रहे सतर्क

- वर्क फ्रॉम होम से पैसे कमाने झांसा.. गृहिणी ने गंवाए 11 लाख

रायपुर आज कल की युवा पीढ़ी के साथ गृहणियां भी अपना काफी समय सोशल मीडिया में व्यतीत करती है। ऐसे में उनके मोबाइल में घर बैठे कमाए इतने पैसे... कम लागत में अधिक मुनाफा पाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें जैसे कई विज्ञापन आते है। ऐसे में कई गृहिणियां इसमें रूचि दिखाती है और ठगी का शिकार हो जाता है। ऐसा की एक ताजा मामला राजधानी के खमतराई थाने में दर्ज किया गया। जिसमें कम रकम लगाकर अधिक पैसे कमाने के झांसे में आकर एक गृहिणी ने तीन दिन में 11.18 लाख रुपए गंवा दिए। एक महिला और उसके अन्य साथियों ने मिलकर यह आनलाइन ठगी की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बसंत विहार कालोनी गोंदवारा निवासी कनु अग्रवाल ने  खमतराई थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। कनु ने पुलिस को बताया कि साढ़े तीन महीने पहले 14 मई की रात 9.30 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक काल आया। संगीता देवी नाम की कॉलर ने कनु से पहले इधर उधर की बात की। फिर संगीता ने कुछ रूपयों के निवेश कर वर्क फ्रॉम होम से अधिक मुनाफा कमाने का ऑफर दिया। 

झांसे में आकर कनु ने पहले दिन कुछ हजार रुपए , संगीता और उसके साथियों के बताए खाते में ट्रांसफर किए। इस पर उन लोगों ने उसे कुछ प्रॉफिट ट्रान्सफर किया। इस पर विश्वास करते हुए अगले तीन दिनो में 17 मई तक कनु ने कुल 11,18,800 रूपए पेमेंट कर दिया। और प्राफिट के लिए आज तक इंतजार कर रही है। ठगे जाने का एहसास हुआ तो कनु ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 316-4,3-5 का अपराध दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।