BREAKING NEWS : दंतेवाड़ा में गरजे सीएम डॉ. बघेल... कहा जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी... नक्सलियों को बड़ी कीमत चुकानी होगी
#WATCH इस घटना में हमारे 10 जवान और एक चालक शहीद हुआ, उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। मुझे गर्व है कि हमारे जवान लड़ते हुए शहीद हुए...इस घटना से हमारे मनोबल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि हमारे जवान उनका डटकर सामना करेंगे और इसका बदला लेंगे: छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल, दंतेवाड़ा pic.twitter.com/lAltviR0my
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2023
बता दें कि बुधवार को दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में माओवादियों ने घात लगाकर डीआरजी के जवानों की गाड़ी पर निशाना साधा था। इस हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे और वाहन चालक की मौत हो गई थी। जिसके चलते आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंचे हुए हैं।