लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में बढ़े 1.20 लाख से अधिक मातदाता... सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन
रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने पत्रकारवार्ता ली। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची में प्रदेश में कुल वोटरों की संख्या 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में के बाद प्रदेश में 1.20 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है।
छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं, उसके अनुसार 18 से 19 आयु वर्ग के कुल मतदाता 5 लाख 7 हजार 184 हैं। इसके साथ-साथ महिला मतदाता की संख्या 1करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 हैं, और पुरूष मतदाता की संख्या 1 करोड़ 1लाख 80 हजार 405 हैं।
वहीं प्रदेश में 732 थर्ड जेंडर यानी तृतीय लिंग मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनेंगे। मतदान केंद्र पुनरीक्षण में कुल 3 लाख 23 हजार 602 नाम विलोपित किए गए। इसके साथ ही मतदाताओं की सहायता के लिए वोटर हेल्प लाइन एप बनाया गया हैं।