महाराष्ट्र मंडल में ‘एक केंद्र, एक दीया’ थीम पर महिला केंद्रों का दिवाली मिलन 16 को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की सभी 16 महिला केंद्रों का दिवाली मिलन समारोह 16 नवंबर को ‘एक केंद्र एक दीया’ थीम पर चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में आयोजित किया गया है। इस दौरान हर महिला केंद्र की टीम द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। जो दिवाली पर आधारित होगी। इसके साथ हर केंद्र की महिलाएं अपने घर से आकर्षक दीप सजाकर लाएंगे।
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि मंडल के सभी 16 महिला केंद्रों के लिए दिवाली मिलन का आयोजन किया गया है। इस दौरान सभी केंद्र की टीम द्वारा गीत और डांस प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान मंडल की कुछ वरिष्ठ सदस्य दिवाली पूजा के दौरान हमारे द्वारा किए जाने वाले नेग के बारे में बताएंगी।
तोपखानेवाले ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी मार्केट के आकर्षक दीये खरीद लेती है। एक समय था जब घर पर माताएं अपने हाथों से आकर्षक दीये सजातीं थी। अपने व्यस्त दिनचर्चा से समय निकालकर माताओं का यह हुनर युवा पीढ़ी को सौंपने के लिए ‘एक केंद्र, एक दीया’ सजाकर मंगवाया जा रहा है। ताकि हम अपनी युवा पीढ़ी को यह बता सकें कि घर पर ही आकर्षक दीये सजाएं जा सकते है।