दिव्य महाराष्ट्र मंडल

स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड और जीवन प्रमाणपत्र के लिए शिविर 24 नवंबर को

- महाराष्ट्र मंडल में ग्लोबल स्टार हास्पिटल के सौजन्य से होगी स्वास्थ्य जांच

- बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ करा सकेंगे डिजीटल जीवन प्रमाणपत्र अपडेट

रायपुर। नवंबर और दिसंबर के महीने में मौसम के बदलाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य गत दिक्कतें बढ़ जाती है। वहीं इसी महीने में पेंशनधारी लोगों को अपना जीवित पंजीयन अपडेट भी कराना होता है। ऐसे में महाराष्ट्र मंडल की स्वास्थ्य समिति आगामी 24 नवंबर को सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य शिविर लगाने जा रही है। वहीं इसके साथ शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा और डिजीटल जीवन प्रमाणपत्र अपडेटकिया जाएगा।

मंडल के स्वास्थ्य समिति के प्रभारी प्रशांत बक्षी ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित ग्लोबल स्टार हास्पिटल के सौजन्य से आगामी 24 नवंबर को महाराष्ट्र मंडल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किजा जा रहा है। शिविर में लोगों की बीपी, शूगर के साथ अन्य कई जांच की जाएगी। वहीं वरिष्ठ डाक्टर लोगों को उचित स्वास्थ्य सलाह देगें।

महाराष्ट्र मंडल के परितोष डोनगांवकर ने बताया कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत बुजुर्गों को पांच लाख तक इलाज की सुविधा उपलब्ध करा रहे है। जिन लोगों ने अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनया है वह शिविर में आकर अपना कार्ड बना सकते है। इसके लिए बुजुर्गों को राशन कार्ड और आधार कार्ड साथ में लाना होगा। वहीं पेंशनधारी बुजुर्ग डिजीटल जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करा सकतेहै। पेशनधारियों को अपने साथ आधार, पीपीओ नंबर और बैंक पासबुक अनिवार्य रुप से लाना होगा।