शंकर नगर महिला केंद्र ने मनाया दिवाली मिलन.. डांस की धमाकेदार प्रस्तुति
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर महिला केंद्र की टीम ने 16 नवंबर को शंकर नगर बालवाचनालय में दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।
आयोजन के प्रथम चरण में सर्वप्रथम बालक वर्ग में विरूपाक्ष काडू द्वारा श्लोक प्रस्तुत किया गया। बालिका वर्ग में गायत्री कोतवालीवाले ने डांस की धमाकेदार प्रस्तुति दी। तत्पश्चात अमृता सोमण ने एकल नृत्य की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। दूसरे चरण में आयोजकों के द्वारा सभी को गेम खिलाया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर स्मिता कोमजवार ने प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान वर्षा उरकुरकर रहीं।
आयोजक टीम की मधुरा भागवत , लीना मुजुमदार, कविता लांजेवार, वृषाली कुंठे, सपना काडू , श्रुति मनोहर , अमृता सोमन , मेधा कोतवालीवाले एवं संगीता राजिमवाले द्वारा दिवाली पर आधारित सामुहिक गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।