दिव्य महाराष्ट्र मंडल

दिवाली मिलन में ‘कामवाली’ का मंचन... महिलाओं ने खेले कई रोचक खेल

 - अवंति विहार महिला केंद्र ने मनाया दिवाली मिलन

रायपुर। आज भी भागमभाग जिंदगी और घरेलु और आफिस के काम की जिम्मेदारी के बीच महिलाओं की सबसे बड़ी सहायक उनके घर की कामवाली होती है। ऐसे में इनके बिना हमारा काम कैसे अधूरा रह जाता है। घर में कामवाली की जिम्मेदारी और अपनापन को नाटक के माध्यम से दिखाया अवंति विहार महिला केंद्र की टीम ने। मौका था दिवाली मिलन समारोह का।  

 

महाराष्ट्र मंडल अवंती विहार केंद्र द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न खेलों का आयोजन, मनोरंजक कार्यक्रम हुए। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को और भी रोचक बनाया कामवाली नाटक के मंचन ने। जिनके बिना हमारा जीवन अधूरा है। रजनी आस्वले द्वारा लिखित इस नाटक में रजनी आस्वले के साथ मंजू सुतवने, छाया भावलकर,योगिता लाखे, हेमलता दलाल, दीपाली ठाकरे, वर्षा वाठ ने शानदार प्रस्तुति दी। नाटक के दौरान दिवाली जैसे पर्व पर कामवाली बाई के काम और ईनाम की मांग, उनकी अपनी जिम्मेदारियों और हमारे अपनेपन को दर्शाया गया। वहीं कामवाली की समस्या पर भी प्रकाश डाला गया कि आखिर वो कैसे अपने घर को मैनेज करती है। इस दौरान नाटक में नशा मुक्ति केंद्र,उनकी शिक्षा आदि से सभी को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का सभी ने आनंद लिया।