कामगर मजदूरों और उनके बच्चों को पानी की बाॅटल किया दान
2025-01-15 10:04 PM
225
0- महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष काले, सचिव दंडवते ने वितरित किया बाॅटल
रायपुर। दान से बड़ा पुण्य दुनिया में है ही नहीं। वैसे भी मकर संक्रांति पर दान की परंपरा है। ऐसे में इस कार्य के लिए महाराष्ट्र मंडल पीछे कैसे रहता। मकर संक्रांति पर महाराष्ट्र मंडल ने रामनगर चौक और गांधी मैदान (चावड़ी) में मजदूरों और उनके परिजनों को पानी की बाॅटल का दान किया। प्रतिदिन कार्य पर जाने वाले इन मजदूरों के लिए यह बाॅटल बहुत उपयोगी होगी।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल से जुड़ी मुंबई निवासी निधि सिंघानिया ने अपने पिता स्व. नारायण सिंघानिया की स्मृति में महाराष्ट्र मंडल रायपुर के साथ पानी की बाॅटल दान करने का मार्ग प्रशस्त किया। मकर संक्रांति और उसके अगले दिन जरूरतमंद कामगारों, मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों और बच्चों को पानी की बाॅटल वितरित किया गया।
महाराष्ट्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन गोविंद दंडवते और सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी दिव्य महाराष्ट्र मंडल के कुणाल दत्त मिश्रा, नारायण साहू ने मकर संक्रांति पर रामनगर चौक और कोतवाली चौक- गांधी मैदान (चावड़ी) पर मजदूरों और उनके परिवार के बच्चों को पानी की बाॅटल दान किया।