संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गान किया गया
रायपुर | महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में आज 25 जनवरी राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया | दोनों ही शिफ्ट की प्राइमरी व हायर असेंबली में बच्चों के द्वारा भारत माता की आरती की गई तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गान भी किया गया |

प्राथमिक कक्षाओं की प्रार्थना सभा में अस्मिता तथा हायर की प्रार्थना सभा में आराधना लाल के द्वारा बच्चों को बताया गया, कि दिसंबर 1905 में वंदे मातरम गीत को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया |

बंकिम चंद्र चटर्जी के द्वारा वंदे मातरम गीत की रचना की गई और उसे उपन्यास आनंद मठ में लिया भी किया गया | हमारी पहली कैबिनेट ने पहली बैठक में ही वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया |

दोनों ही प्रार्थना सभा में शाला के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोडितेलवार तथा समस्त शिक्षक शिक्षिका और सभी विद्यार्थीओ ने इस आयोजन में भाग लेकर अपना योगदान दिया | अंत में सभी ने भारत माता की आरती की |
इसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1870 के दशक में लिखा था | इसे 1882 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'आनंदमठ' में प्रकाशित किया गया था और पहली बार 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था | 'वंदे मातरम' का मतलब है, 'मां, मैं तुम्हें नमन करता हूं' |