दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी स्पीकिंग क्लासः 12 फरवरी से शुरू हो रही क्लास की 24वीं बैच

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा वर्ष 2021 से मराठी स्पीकिंग क्लासेस शुरू की गई। एक के बाद एक बैच से जुड़कर लगातार लोग मराठी सीख रहे है। बुधवार, 12 फरवरी से मराठी स्पीकिंग क्लास की 24वीं बैच शुरू होने जा रही है। आप भी क्लास ज्वाइन करना चाहते है तो नीचे दिए नंबर से संपर्क करें। बतादें कि 89 वर्षों से महाराष्ट्र मंडल रायपुर मराठी संस्कृति और मराठी भाषा की रक्षा के लिए काम कर रहा है।

मराठी स्पीकिंग क्लास प्रभारी पद्मजा लाड ने बताया कि 12 फरवरी से 24वीं बैच शुरू हो रही है। इससे पहले रायपुर ही नहीं पूरे देश और विदेशों में रहने वाले मराठी परिवार के सदस्यों ने क्लास ज्वाइन कर मराठी सीखी है। इसका लाभ विविध आयु वर्गविविध क्षेत्ररायपुर और छत्तीसगढ़ एवं बाहर देश के भी सभी लोगों के लिए लाभदायक और समाधानकारक सिद्ध हुआ है।

शिक्षानौकरीव्यवसाय इन सब क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए इस online क्लास का समय रात्रि 9 से 10 बजे तक रखा गया है। अधिक से अधिक लोग इस प्रकल्प का लाभ लेकर मराठी भाषा का विकास स्वयं एवं परिवार के लिए कर सकते हैं। क्लास के लिए महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सदस्य पद्मजा लाड से 94077016339340805110 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।