दिव्य महाराष्ट्र मंडल

जेईई मेनः 99.59 परसेंटाइल के साथ रूद्रांश ने किया महाराष्ट्र मंडल का नाम रोशन

रायपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन जनवरी सेशन का परिणाम जारी कर दिया गया। इस टेस्ट में महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद डा. डॉ सुनील गोल्हानी के सुपुत्र रूद्रांश गोल्हानी ने 99.59 परसेंटाइल हासिल कर अपने परिजनों के साथ महाराष्ट्र मंडल रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। रूद्रांश की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते और पूरी कार्यकारिणी ने रूद्रांश को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक्सपर्ट की मानें तो जिनका परसेंटाइल 99 से अधिक है, उन्हें शीर्ष एनआईटी जैसी तिरछी, वारंगल, सूरतकल, इलाहाबाद, राऊरकेला, जयपुर में प्रवेश मिलने की संभावना रहती है। रूद्रांश ने दिव्य महाराष्ट्र मंडल को बताया कि उसका फोकस जेईई एडवांस है। फिलहाल बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गया हूं। जेईई मेन के लिए रिवीजन, होमवर्क और डाउट क्लीयर करने पर ज्यादा जोर दिया। पढ़ाई के साथ रूटीन में मैने खेलने का भी समय निकाला। यानी पढ़ाई के बीच में थोड़ा रिलेक्स होने के लिए समय निकालना भी बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया से दूरी बनाई रखी, लेकिन कुछ समय मोबाइल पर मूवी जरूर देखा। ताकि माइंड को थोड़ी रिलेक्स किया जा सके। रूद्रांश ने कहा कि सफलता के लिए अपने नोट्स से ही रिवीजन करें और टाइम मैनेजमेंट सीखे। पिछले सालों के प्रश्नपत्र का अभ्यास भी किया। इससे काफी सपोर्ट मिला।