दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में परीक्षा पर चर्चाः परीक्षा को बनाए मन की इच्छा मिलेगी सफलताः विजय चोपड़ा

रायपुर। ‘परीक्षा’ यानी पर की इच्छा। इसलिए परीक्षा को लेकर मन में भय का माहौल बनता है। हमें इस पर की इच्छा वाली परीक्षा को मन की इच्छा वाली परीक्षा बनाना है। ऐसा करने से हमें परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी। हमें परीक्षा पर हावी होने की जरूरत है। और इसके लिए जरूरी है. लगन, मेहनत, धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास। यह पांचों पर आपका नियंत्रण आपको परीक्षा पर हावी होने में मदद करेगा। और परीक्षा पर की इच्छा से मन की इच्छा बनेगी। उक्तबातें वर्धमान स्कूल के डायरेक्टर विजय चोपड़ा ने महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा पर चर्चा के दौरान बोर्ड परीक्षा की तैयार में जुटे छात्र-छाक्षाओं से कहीं। 

 
परीक्षा पर चर्चा में मुख्य वक्ता के रुप में पंहुचे विजय चोपड़ा ने कहा कि कुछ बातों को ध्यान में रखकर हम स्टडी करते है तो परीक्षा में सफलता बड़ी आसानी से मिलेगी। चोपड़ा ने बताया कि जापान की ओमोडोर तकनीक पढ़ाई में काफी कामगर होती है। यह एक जापानी पद्धाति है, जिसमें हम 25 मिनट पढ़ाई और 10 मिनट का ब्रेक लेते है। इस दौरान हम माइंड को थोड़ा रिलेक्स देते है। वहीं ब्रेन नाइट रिवीजन हमें करना चाहिए। इसमें हम सोने से पहले दिन भर की पढ़ाई का रिवीजन करते है। तीसरा और महत्वपूर्ण फोकस पिक टाइम। पढ़ाई का सबसे अच्छा समय सुबह 5 से 7 बजे का होता है। ऐसे में आप इस फोकस टाइम में उस सब्जेक्ट की तैयारी करें तो आपको कठिन लगती है। सुबह जो पढ़ा उस पर खुलकर अपने परिजनों, दोस्तों और शिक्षकों के साथ डिसकस करें। ऐसा करना से आपकी आपकी तीन इंद्रिया काम करेगी। पहले देखा, फिर पढ़ा और फिर बोला। अब उस बोले हुए  को उस मोबाइल पर रिकार्ड कर लें जिससे दूर रहने की सलाह सभी देते है। अब अगर आपको मोबाइल देखने का मन करें तो अपने रिकार्ड किए स्पीच को सुने। ऐसा करने से आप उन चीजों को कभी भूल नहीं पाएंगे। 

चोपड़ा ने आगे कहा कि आप अपने जीवन के 24 घंटे को तीन भागों में विभक्त करें। पहले आठ घंटे आप जमकर सोए, पूरी नींद लें। दूसरे आठ घंटे में आप दैनिक दिनचर्या के साथ अपने मन की करें जो आपको पसंद हो। और अंतिम आठ घंटे में आप सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई करें। पढ़ाई वो भी मन से ध्यान को केंद्रीय करके। 10वीं और 12वीं के बच्चे आब्टेक्टिव, वैरी शार्ट आंसर, शार्ट आंसर और पिछले कुछ सालों से लगातार पूछे जाने वाले सवालों पर स्टडी करें। यह चीजें आपको सफलता दिलाएगी।