पारिवारिक मिलन में संगीत संध्या ने बांधा समां.... नये पुराने गीतों की सभी को किया आनंदित
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर महिला केंद्र द्वारा विगत दिनों पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन शंकर नगर स्थित बाल वाचनालय में किया गया। आयोजन को यादगार बनाने के लिए संगीत संध्या का कार्यक्रम भी रखा गया। जिसने देर शाम तक समां बाधे रखा। नये पुराने गीतों ने कार्यक्रम में सभी को आनंदित कर दिया। बतादें कि शंकर नगर केंद्र द्वारा पिछले दो वर्षों से पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि पारिवारिक मिलन के दौरान विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगीत संध्या के इस कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में महाराष्ट्र मंडळ के कला संस्कृति समिति की भारती पलसोदकर, अंकिता किरवई, सुमित मोडक एवं वैभव शाह शामिल हुए। करीब तीन घंटे तक चले संगीत संध्या के आयोजन में लोगों को संगीत में झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बताय कि इस कार्यक्रम में 21 परिवार के 42 लोग शामिल हुए।
दलाल ने आगे बताया कि संगीत संध्या में 22 गायक-गायिकाओ ने भाग लिया। जिसमें सुरेखा पाटील, रवि किरण देशपुत्रे, पपिता ब्राह्मणे, सुरेंद्र जोगदंड, पुष्पा जावडेकर, चिदामबरे व विनिता चिदंमबरे, मिलिंद जावडेकर, माधुरी हुद्दार, शुभदा गिजरे, जया कावडकर, मधुरा भागवत, अनिश वोडितेलवार, गीता श्याम दलाल, सतीश जिल्हारे, योगिनी वरेटवार, श्रीरंग पाठक, वृंदा वोडितेलवार, लक्ष्मी जिल्हारे एवं कार्यक्रम के अंत में मिले सुर हमारे के कलाकारो ने धमाकेदार प्रस्तुती दीl कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जोगदंड, चिदांबरे, माधुरी हुद्दार एवं गीता श्याम दलाल ने किया। संगीत संध्या में तकनिकी कार्य में रैना पुराणिक, अंजली जोगदंड और संगीता राजिमवाले ने मुख्य भूमिका निभाई। आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आभार प्रदर्शन अजय हुदार ने किया l