दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अहिल्या बाई को आत्मसात कर सामाजिक कार्य के लिए लिया संकल्प

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सुंदर नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक कार्य करने का संकल्प लिया। यह संकल्प महिलाओं ने सुंदर नगर केंद्र की मासिक बैठक में लिया गया। वहीं नये सदस्यों को जोड़ने और महिला दिवस पर आयोजन को लेकर चर्चा की गई।

मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन में प्रकाश डाला कि कैसे अहिल्याबाई सामाजिक कार्य और गरीबों की सेव किया करती थी। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों ने बड़ा बदलाव लाया था। बैठक का आयोजन सुंदर नगर स्थित उद्यान में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

बैठक में स्मिता टेंबे, हार्दिका बोबडे, अर्चना शिवनकर, अर्चना दंडवते, सुजाता निंबालकर, भारती पलसोदकर, स्वाती किरवई, ज्योति किरवई, मनीषा चन्नावर,  शिखा खांडेकर,  सुरेखा बक्शी,  प्रिया बक्शी, वनीता आपुरकर, वर्षा रावत, सुषमा काले,  सौदामिनी बर्वे, विशाखा तोपखानेवाले और अपर्णा  देशमुख उपस्थित थीं।