महाराष्ट्र मंडल में राजा दशरथ, कौशल्या और बजरंगबली पर रोचक प्रसंग की प्रस्तुति 30 मार्च को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से इस वर्ष नवरात्र के नौ दिनों को रोचक बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर नौ दिनों तक रामाणय के अलग-अलग पात्रों से जुड़े रोचक प्रसंग और चर्चाओं का दौर महाराष्ट्र मंडल में चलेगा। पहले दिन रविवार, 30 मार्च 2025 को शाम 5.30 से 6.30 बजे तक राजा दशरथ, माता कौशल्या और बजरंगबली से जुड़े रोचक प्रसंग के साथ चर्चाओं का दौर चलेगा।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि 30 मार्च से 6 अप्रैल तक नवरात्र और रामनवमीं को रोचक बनाने और अपनी सनातन परंपरा से युवा पीढ़ी को अवगत कराने के लिए यह कार्यक्रम आय़ोजित किया जा रहा है। पहले दिन 30 मार्च को श्रीराम पूजन, रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जिसके बाद डॉ मंजूषा वैशंपायन रामायण का महात्म्य बताएगी।
काले ने आगे बताया कि रोचक प्रसंग की कड़ी में मंडल के युवा सदस्य अभिषेक बक्षी राजा दशरथ और धोबी, आरती थोंबरे माता कौशल्या और डॉ मंजिरी बक्षी बजरंग बली पर रोचक प्रसंग प्रस्तुत करेंगी। जिसके बाद धनश्री पेड़से भजन प्रस्तुत करेंगी। जिसके बाद आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।